1 00:00:11,094 --> 00:00:14,097 लॉर्न माइकल्स प्रस्तुत करते हैं 2 00:00:41,291 --> 00:00:44,711 शमिगाडून से सत्रह घंटे पहले 3 00:00:45,963 --> 00:00:47,923 ठीक है, आओ इसे लगाते हैं। 4 00:00:48,549 --> 00:00:51,468 रुको, तुम्हें नहीं लगता हमें निर्देश देख लेने चाहिए? 5 00:00:51,552 --> 00:00:52,845 नहीं। 6 00:00:52,928 --> 00:00:54,972 क्या यह सेटलर्स ऑफ़ कटैन की तरह होगा? 7 00:00:55,055 --> 00:00:56,723 क्योंकि फिर तुम्हारे साथ कोई नहीं खेलेगा। 8 00:00:57,516 --> 00:01:00,227 ठीक है, हम निर्देश इस्तेमाल करेंगे। सबसे पहले क्या करना है? 9 00:01:03,230 --> 00:01:04,480 रुको। 10 00:01:05,399 --> 00:01:06,692 क्या लिखा है इसमें? 11 00:01:09,111 --> 00:01:11,071 बस तस्वीरें ही हैं। 12 00:01:13,657 --> 00:01:15,993 इससे कैसे मदद मिलेगी? 13 00:01:16,076 --> 00:01:18,036 मुझे लगता है इससे मदद नहीं मिल रही। 14 00:01:19,204 --> 00:01:23,083 क्या इसे बनाते समय किसी वजह से उनके पैसे ख़त्म हो गए थे? क्या? 15 00:01:23,166 --> 00:01:26,753 अच्छा, जाने दो। हम कुछ छेदों में पोल लगा देते हैं। 16 00:01:26,837 --> 00:01:28,005 ऊट-पटांग बातें मत करो, गिम्बल। 17 00:01:28,088 --> 00:01:29,882 तो, मुझे... 18 00:01:29,965 --> 00:01:32,092 ये सबसे लंबे हैं? ये तो... 19 00:01:32,176 --> 00:01:33,802 -इसमें एक... हाँ, हो गया। -वह वाला। 20 00:01:33,886 --> 00:01:35,888 अब, क्या लगता है, यह साइड में लगेगा या ऊपर? 21 00:01:35,971 --> 00:01:38,682 -यह अंदर का है। -ये तो बस, क्लैम्प के जैसे हैं। 22 00:01:38,765 --> 00:01:39,850 -अरे। -बस कर... 23 00:01:39,933 --> 00:01:43,103 ख़ैर, यह... यहाँ लगेगा। 24 00:01:43,187 --> 00:01:45,022 जहाँ तक हमें पता है। 25 00:01:45,105 --> 00:01:47,608 और यह यहाँ लगेगा। 26 00:01:47,691 --> 00:01:48,775 मेरा मतलब, फिट तो आ रहा है। 27 00:01:48,859 --> 00:01:51,904 और वो इस सिरे में लग जाता है। 28 00:01:51,987 --> 00:01:52,988 मुझे लगता है अब ठीक है। 29 00:01:53,071 --> 00:01:56,533 क्या तुम्हें फ़िक्र हो रही है कि हमारे पास ये इतने सारे बच गए हैं? 30 00:02:00,579 --> 00:02:03,916 नहीं... हाँ, ये बस फालतू हैं। हमें इनकी ज़रूरत नहीं। 31 00:02:05,000 --> 00:02:07,628 और यह लगता है... यहाँ। 32 00:02:08,753 --> 00:02:11,798 इन्हें ऐसे लगाते हैं। 33 00:02:13,634 --> 00:02:15,302 और... 34 00:02:16,470 --> 00:02:17,930 बन गया टेंट! 35 00:02:18,013 --> 00:02:20,349 काश मार्व और जोएना हमें अभी देख सकते। 36 00:02:21,016 --> 00:02:23,352 अच्छा, चलो... 37 00:02:23,852 --> 00:02:25,938 -अरे, इसमें तो बड़ी जगह है। -अच्छा है? 38 00:02:26,897 --> 00:02:28,440 -बस अब तुम जल्दी से अंदर आ जाओ। -हैं? 39 00:02:28,524 --> 00:02:30,275 -अंदर आ जाओ ना, जानेमन, प्लीज़। -अरे, वाह। 40 00:02:30,359 --> 00:02:32,694 -हाँ। स्वागत है। -शुक्रिया। अरे, बाप रे, यह कितना अच्छा है। 41 00:02:33,695 --> 00:02:35,280 ज़रा हमारी सुरक्षा व्यवस्था तो देखो। 42 00:02:36,573 --> 00:02:38,283 -हमारे पास बहुत सारी जगह है। -अरे, हाँ। 43 00:02:50,963 --> 00:02:52,297 मुझे अफ़सोस है मैंने टेंट तोड़ दिया। 44 00:02:53,090 --> 00:02:55,133 कोई बात नहीं। इसमें तुम्हारी ग़लती नहीं थी। 45 00:02:55,634 --> 00:02:59,096 नहीं, मुझे पता है तुम्हें खुले में सोने से कितना डर लगता है। 46 00:03:01,890 --> 00:03:03,433 तुम साथ हो तो कोई डर नहीं। 47 00:03:15,612 --> 00:03:17,573 जॉश 48 00:03:21,869 --> 00:03:23,120 कार्सन! 49 00:03:24,830 --> 00:03:26,248 कार्सन! 50 00:03:28,584 --> 00:03:29,751 कार्सन? 51 00:03:30,252 --> 00:03:31,587 मुझे अकेला छोड़ दो। 52 00:03:32,880 --> 00:03:33,797 अरे, यार। 53 00:03:33,881 --> 00:03:35,090 चले जाओ। 54 00:03:36,300 --> 00:03:37,801 हद है! 55 00:03:37,885 --> 00:03:39,428 मैंने कहा ना चले जाओ! 56 00:03:39,511 --> 00:03:42,014 अरे! बस करो। 57 00:03:43,265 --> 00:03:45,684 रुको, तुमने सिर्फ़ अंदर के कपड़े क्यों पहने हैं? 58 00:03:45,767 --> 00:03:48,520 मैं उनका दिया हुआ कुछ नहीं पहनने वाला। 59 00:03:48,604 --> 00:03:50,355 तो तुम्हें ये कपड़े किसने दिए थे? 60 00:03:50,439 --> 00:03:53,775 देखो, वैसे भी, कार्सन, तुम्हें अभी वहाँ से नीचे उतरना होगा। 61 00:03:53,859 --> 00:03:56,195 नहीं। और मुझे अपनी दीदी से फिर कभी नहीं मिलना। 62 00:03:56,278 --> 00:03:58,405 तो तुम अपना बाकी का जीवन उस पेड़ में ही बिता दोगे? 63 00:03:58,488 --> 00:03:59,907 अगर मैं चाहूँ तो। 64 00:03:59,990 --> 00:04:01,742 ठीक है, तो मैं ऊपर आ रहा हूँ। 65 00:04:03,535 --> 00:04:05,412 अच्छा, तुम्हें नीचे उतरना होगा। 66 00:04:05,495 --> 00:04:07,664 और तुम्हें अपनी दीदी... अपनी माँ को माफ़ करना होगा। 67 00:04:07,748 --> 00:04:09,750 यह सारा किस्सा एकदम "चाइनाटाउन" जैसा है। 68 00:04:09,833 --> 00:04:11,293 -क्या? -फ़िल्म का नाम है। 69 00:04:11,376 --> 00:04:13,462 -"एयर बड" के जैसी है? -"एयर बड" के जैसी नहीं है। 70 00:04:14,630 --> 00:04:18,257 देखो, मुझे पता है तुम एम्मा से गुस्सा हो, पर... 71 00:04:18,341 --> 00:04:19,551 उन्होंने मुझसे झूठ बोला। 72 00:04:19,635 --> 00:04:23,222 वह शुरू से ही मेरी माँ थीं, और उन्होंने मुझसे झूठ कहा! 73 00:04:23,305 --> 00:04:25,390 हाँ, वह तो है। और झूठ बोलना ग़लत है। 74 00:04:25,474 --> 00:04:27,518 पर उन्हें लगा कि वह ठीक कर रही हैं। 75 00:04:28,936 --> 00:04:32,356 लोग उलझन में होते हैं, कार्सन। माँओं से भी ग़लतियाँ हो सकती हैं। 76 00:04:32,898 --> 00:04:36,610 पर हम जिन्हें प्यार करते हैं, हम उनकी किसी कमी की वजह से उन्हें छोड़कर नहीं जा सकते। 77 00:04:36,693 --> 00:04:38,028 हमें उन्हें माफ़ करना पड़ता है। 78 00:04:38,111 --> 00:04:40,572 -मैं नहीं कर सकता। -जानता हूँ माफ़ करना मुश्किल है। 79 00:04:40,656 --> 00:04:43,534 रिश्ते कोई कज़ू बजाने जितने आसान नहीं होते। 80 00:04:44,326 --> 00:04:46,203 उनमें मेहनत लगती है। पर वे उसके लायक हैं। 81 00:04:47,621 --> 00:04:49,414 मेरा मतलब, सोचकर देखो। 82 00:04:49,957 --> 00:04:53,710 तुम सच में उन्हें दोबारा नहीं देखना चाहते? कभी नहीं? 83 00:04:57,881 --> 00:04:59,842 मेरे ख़्याल से मैं नीचे आने को तैयार हूँ। 84 00:04:59,925 --> 00:05:01,593 अच्छा। क्या तुम... 85 00:05:06,974 --> 00:05:08,183 कार्सन! 86 00:05:10,727 --> 00:05:13,564 अरे, मुझे माफ़ कर दो, कार्सन! 87 00:05:14,356 --> 00:05:15,399 आपने झूठ क्यों बोला? 88 00:05:16,400 --> 00:05:18,652 क्योंकि मुझे डर था कि लोग क्या कहेंगे। 89 00:05:19,278 --> 00:05:23,323 पर उसका फ़र्क नहीं पड़ना चाहिए था, क्योंकि मुझे तुम्हारी माँ होने पर इतना गर्व है। 90 00:05:28,203 --> 00:05:29,454 मैं तुम दोनों को अकेले छोड़ता हूँ। 91 00:05:29,955 --> 00:05:31,331 नहीं। रुको। 92 00:05:33,166 --> 00:05:35,878 आज रात कार्सन को ढूँढने के लिए 93 00:05:35,961 --> 00:05:39,882 और तुमने उसके और मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसका शुक्रिया। 94 00:05:39,965 --> 00:05:42,009 तुम एक भले इन्सान हो। 95 00:05:42,092 --> 00:05:46,680 और मुझे तुम्हारे साथ एक ऐसी जगह रहना है जहाँ मैं नए सिरे से जीवन शुरू कर सकूँ। 96 00:05:46,763 --> 00:05:48,307 तो तुम अपनाओगे मुझे... 97 00:05:49,808 --> 00:05:52,728 तो मैं कहती हूँ कल सुबह हम उस पुल को पार करके शमिगाडून से निकल जाएँ 98 00:05:52,811 --> 00:05:54,730 और एक साथ न्यू यॉर्क चलें। 99 00:05:58,400 --> 00:06:00,110 ऐसा ही करते हैं। 100 00:06:08,452 --> 00:06:09,786 मलिस्सा। 101 00:06:09,870 --> 00:06:10,871 होर्हे? 102 00:06:10,954 --> 00:06:11,955 ब्लर्की 103 00:06:12,039 --> 00:06:13,457 मैं इतना ख़ुश हूँ तुम मिल गई। 104 00:06:13,540 --> 00:06:16,668 ब्लर्की ने मुझे बताया उसने तुम्हारे साथ जो किया और उसे माफ़ नहीं किया जा सकता। 105 00:06:16,752 --> 00:06:18,504 पर मैं तुम्हें घर वापस ले जाने आ गया हूँ 106 00:06:18,587 --> 00:06:21,507 क्योंकि मैं तुम्हें, और सिर्फ़ तुम्हें प्यार करता हूँ। 107 00:06:22,257 --> 00:06:24,468 मैं जानती थी कि आप उनकी जगह मुझे चुनेंगे। 108 00:06:24,551 --> 00:06:28,138 और मैं चुनौती स्वीकार करने और जैसा तुम चाहती हो वैसा मर्द बनने को तैयार हूँ 109 00:06:28,222 --> 00:06:30,140 और जहाँ तुम जाना चाहो, तुम्हारे पीछे आऊँगा। 110 00:06:30,933 --> 00:06:32,142 अगर तुम मुझे अपना लो। 111 00:06:32,893 --> 00:06:33,894 मुझे अपनाओगी? 112 00:06:35,145 --> 00:06:36,939 बेशक़ अपनाऊँगी। 113 00:06:42,361 --> 00:06:43,570 तुम मेरे बेटे से प्यार करती हो? 114 00:06:45,113 --> 00:06:46,865 माँ, आप बस इसलिए आई हैं क्योंकि आपको ड्राइविंग आती है। 115 00:06:46,949 --> 00:06:50,494 होर्हे, प्लीज़। मुझे कुछ कहना है। 116 00:06:50,577 --> 00:06:55,791 एक हफ़्ता पहले, मेरे शौहर ने, जो 50 साल से मेरे साथ थे, मेरी बाँहों में दम तोड़ दिया। 117 00:06:56,542 --> 00:07:00,128 जब मैंने उन्हें दफ़नाया, ऐसा महसूस हुआ कि खुद को ही दफ़न कर दिया। 118 00:07:00,212 --> 00:07:02,422 तो मेरे ख़्याल से प्यार के बारे में मुझे कुछ तो मालूम है। 119 00:07:04,132 --> 00:07:06,718 मुझे बताओ, क्या तुम मेरे बेटे से प्यार करती हो? 120 00:07:08,345 --> 00:07:10,138 तुम्हारे पास एक ही दिल है। 121 00:07:10,931 --> 00:07:13,225 क्या तुम वह इसे देना चाहती हो? 122 00:07:15,853 --> 00:07:17,646 मलिस्सा 123 00:07:19,314 --> 00:07:20,482 होर्हे। 124 00:07:21,024 --> 00:07:24,111 मलिस्सा, नहीं। हम एक दूजे के लिए बने हैं। 125 00:07:24,194 --> 00:07:26,029 तुम वह किसी और को देना चाहती हो। 126 00:07:26,113 --> 00:07:28,323 माँ, आप सब गड़बड़ कर रही हैं। 127 00:07:29,950 --> 00:07:34,329 मुझे लगता है हाँ। पर सच में, मुझे नहीं पता। 128 00:07:34,413 --> 00:07:37,332 मेरा मतलब, हाँ, कई बार 129 00:07:37,416 --> 00:07:40,502 ऐसा लगता है कि इस दुनिया में बस हम दो ही लोग हैं। 130 00:07:40,586 --> 00:07:44,882 और हम हँसते हैं, और हमारी आँखें मिलती हैं, और जादू सा होता है। 131 00:07:47,342 --> 00:07:50,429 पर कभी-कभी ऐसा भी लगता है जैसे कि हमारा कोई ताल्लुक ही नहीं है, 132 00:07:50,512 --> 00:07:54,349 और मुझे पता भी नहीं कि वह मुझे चाहता है या मैं उसे चाहती हूँ। 133 00:07:54,433 --> 00:07:58,896 और इतना अकेलापन महसूस होता है। 134 00:08:00,439 --> 00:08:06,069 मेरी जान, तुमने अभी जो कहा वही तो... प्यार है। 135 00:08:06,820 --> 00:08:09,406 यह ऐसी चीज़ नहीं जिसके वजूद को तुम साबित कर सको। 136 00:08:09,489 --> 00:08:13,785 यह ऐसी चीज़ है जिस पर आप यक़ीन करने का फ़ैसला करते हैं। हर रोज़। 137 00:08:13,869 --> 00:08:16,330 तुम्हें उसके पास जाना चाहिए। उसे बताओ तुम क्या महसूस करती हो। 138 00:08:16,413 --> 00:08:19,124 होर्हे, बैठो! हम मिस मलिस्सा को उसके प्यार के पास ले जा रहे हैं। 139 00:08:19,208 --> 00:08:22,503 -माँ... -चलो! उदास होना बस करो। 140 00:08:23,170 --> 00:08:26,298 तुम तो इतने अच्छे हो। पल भर में तुम्हें कोई और मिल जाएगी। 141 00:08:26,381 --> 00:08:27,382 चलो! जल्दी करो! 142 00:08:30,636 --> 00:08:33,304 मुझे यक़ीन नहीं होता कि हम सच में न्यू यॉर्क शहर जा रहे हैं! 143 00:08:33,388 --> 00:08:35,640 सही बात है, दुनिया का सबसे महान शहर। 144 00:08:35,724 --> 00:08:37,142 वहाँ रहना कैसा लगता है, डॉ. स्किनर? 145 00:08:37,226 --> 00:08:38,936 कमाल की जगह है, यार, तुम्हें बहुत अच्छा लगेगा। 146 00:08:39,019 --> 00:08:42,563 गगनचुम्बी इमारतें जो तुमने पहले देखी नहीं होंगी, इतने सारे लोग, इतनी सारी लाइटें, 147 00:08:42,648 --> 00:08:45,150 इतनी सारी... केमिस्ट की दुकानें। 148 00:08:45,234 --> 00:08:46,360 क्या वहाँ बर्फ़ होगी? 149 00:08:51,406 --> 00:08:55,619 एकांत कक्ष थिएटर 150 00:08:57,579 --> 00:08:59,081 हाँ, वहाँ बर्फ़ होगी। 151 00:08:59,164 --> 00:09:00,541 क्या वहाँ टॉफ़ियाँ होंगी? 152 00:09:02,793 --> 00:09:06,255 प्रीमीअम स्नैक्स 153 00:09:12,594 --> 00:09:14,763 हाँ। टॉफ़ियाँ होंगी। 154 00:09:15,597 --> 00:09:17,850 तो लगता है न्यू यॉर्क में सब कुछ होगा। 155 00:09:18,350 --> 00:09:21,353 ठीक है, तो पार जाने और अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए तैयार हो? 156 00:09:22,396 --> 00:09:26,400 तीन गिनने पर। एक, दो, तीन। 157 00:09:29,862 --> 00:09:30,988 सब ठीक है ना? 158 00:09:32,072 --> 00:09:33,866 हाँ, हाँ, ठीक है। मैं बस... 159 00:09:35,200 --> 00:09:38,412 बहुत बड़ा फ़ैसला है ना... घर वापस जाना, मेरे ख़्याल से। 160 00:09:38,495 --> 00:09:40,914 बेशक़। अच्छे से सोच लो। 161 00:09:47,963 --> 00:09:49,173 पर... 162 00:09:50,632 --> 00:09:54,303 न्यू यॉर्क में सब कुछ नहीं होगा ना, है ना? 163 00:09:57,931 --> 00:09:59,516 दरअसल, कमाल की बात है। 164 00:10:00,392 --> 00:10:03,395 आपको यक़ीन हो सकता है किआप शहर में सबसे होशियार हैं 165 00:10:03,478 --> 00:10:07,024 और फिर भी सबसे ज़रूरी बात पर ध्यान नहीं देते। 166 00:10:07,691 --> 00:10:09,109 मुझे बेहद अफ़सोस है, एम्मा। 167 00:10:09,193 --> 00:10:10,277 क्या हो रहा है? 168 00:10:10,360 --> 00:10:12,821 वह अपना फ़ैसला बदल रहे हैं। उन्हें किस करो! 169 00:10:12,905 --> 00:10:14,364 मुझे सच में तुम्हारी परवाह है। 170 00:10:16,116 --> 00:10:17,326 तुम दोनों की। 171 00:10:20,204 --> 00:10:21,705 तुमने मुझे बदल दिया। 172 00:10:22,998 --> 00:10:24,917 तुमने मुझे बेहतर इन्सान बनाया। 173 00:10:25,000 --> 00:10:27,085 मुझे बेहद अफ़सोस है। 174 00:10:28,086 --> 00:10:29,296 मैं नहीं... 175 00:10:30,881 --> 00:10:32,633 -मैं नहीं... -मैं जानती हूँ। 176 00:10:36,386 --> 00:10:37,888 जाओ। 177 00:10:47,773 --> 00:10:49,775 शमिगाडून चुनाव का दिन 178 00:10:49,858 --> 00:10:52,861 लेटन को वोट दें। मिल्ड्रेड। मिल्ड्रेड है आपके लिए। 179 00:10:52,945 --> 00:10:55,864 लेटन को वोट दें। मिल्ड्रेड। लेटन को वोट दें। शुक्रिया। 180 00:10:57,658 --> 00:10:59,868 मॉर्निंग एलोइशयस। मॉर्निंग फ्लोरेंस। 181 00:11:00,744 --> 00:11:04,540 मैं भूल जाती हूँ कि वह सबके सामने आने से अभी भी शर्माती है। 182 00:11:04,623 --> 00:11:07,000 वैसे, आज के लिए गुड लक। तुम्हें ज़रूरत पड़ने वाली है। 183 00:11:07,084 --> 00:11:08,585 सखियो, हो जाए थोड़ा सा शोर? 184 00:11:11,380 --> 00:11:14,800 खै़र, क्योंकि, कार्सन यहाँ नहीं है, मुझे घोषणाएँ करने के लिए कहा गया है। 185 00:11:15,551 --> 00:11:17,761 तो, सुनिए, सुनिए, 186 00:11:17,845 --> 00:11:21,306 पूरे नौ बज गए हैं और शहर के चार्टर के अनुसार, 187 00:11:21,390 --> 00:11:23,183 मेयर के चुनाव के लिए वोट डालने का समय है। 188 00:11:24,101 --> 00:11:27,145 हमारे दो उम्मीदवार हैं, एलोइशयस मेनलव... 189 00:11:29,523 --> 00:11:30,524 और मिल्ड्रेड लेटन। 190 00:11:31,149 --> 00:11:32,234 लेटन को वोट दो! 191 00:11:32,317 --> 00:11:33,443 मेयर के लिए लेटन! 192 00:11:33,527 --> 00:11:37,322 हम शमिगाडून की परंपरा के अनुसार वोट करेंगे, हाथ दिखाकर। 193 00:11:38,699 --> 00:11:40,826 -जो भी मिल्ड्रेड के पक्ष में... -जॉश! 194 00:11:41,451 --> 00:11:43,412 जॉश कहाँ है? डॉ. स्किनर? 195 00:11:43,912 --> 00:11:46,206 किसी ने देखा है उसे? मुझे उससे बात करनी है। 196 00:11:46,290 --> 00:11:49,960 हमें अपना काम करने दोगी? हम मेयर का चुनाव शुरू करने वाले हैं! 197 00:11:50,043 --> 00:11:52,421 मुसीबत और अनबन, लोगो। मुसीबत और अनबन! 198 00:11:53,088 --> 00:11:54,840 रुको, क्या? 199 00:11:54,923 --> 00:11:56,842 क्या मैं देर से आई? क्या गाना चल रहा था? 200 00:11:56,925 --> 00:12:00,012 -हम वोट शुरू करें, हॉवर्ड? -हाँ, जानेमन। 201 00:12:00,095 --> 00:12:02,764 अब हम हाथ उठाकर वोट करेंगे। 202 00:12:02,848 --> 00:12:04,892 -जो भी मिल्ड्रेड के पक्ष में... -मलिस्सा! 203 00:12:06,018 --> 00:12:07,311 अरे, पीट के लिए! 204 00:12:08,103 --> 00:12:09,104 जॉश। 205 00:12:10,147 --> 00:12:11,523 -मुझे माफ़ कर दो। -मेल। 206 00:12:11,607 --> 00:12:13,567 नहीं। मुझे माफ़ कर दो। 207 00:12:13,650 --> 00:12:19,239 मुझे अफ़सोस है कि मुझे लगा जो कुछ सही नहीं है, वह नाकामयाब है। 208 00:12:19,323 --> 00:12:23,076 तुम्हें एक बोझ की तरह समझा जिसे अपनी बेकार सी कपोल कल्पना 209 00:12:23,160 --> 00:12:26,121 की ओर बढ़ते हुए मुझे उठाना पड़ा। 210 00:12:26,705 --> 00:12:28,832 तुम्हें बदलने के लिए मजबूर किया, 211 00:12:28,916 --> 00:12:33,170 यह सोचा भी नहीं कि शायद बदलाव की मुझे भी ज़रूरत है। 212 00:12:35,214 --> 00:12:39,968 और मैं बस चाहती हूँ कि तुम जान लो मैं तुम्हारे साथ जन्म-जन्मांतर के लिए हूँ। 213 00:12:40,052 --> 00:12:42,471 कि मुझे हम पर यक़ीन है। 214 00:12:43,263 --> 00:12:47,100 चाहे शमिगाडून में हों या न्यू यॉर्क में, कहीं भी। 215 00:12:47,935 --> 00:12:50,729 क्योंकि तुमसे प्यार करती हूँ, जॉश स्किनर। 216 00:12:51,647 --> 00:12:56,318 और मेरे लिए, तुम काफी हो और काफी रहोगे। 217 00:13:03,575 --> 00:13:08,247 मैं शब्दों में बयान तो कर पाता नहीं 218 00:13:11,250 --> 00:13:16,338 कभी रोमांटिक रहा नहीं उन दिलफेंक मजनुओं की तरह 219 00:13:18,507 --> 00:13:22,678 हर भावनात्मक बात की हँसी उड़ाई मैंने 220 00:13:24,346 --> 00:13:28,058 पर तुम्हें देखकर गाना चाहता हूँ मैं 221 00:13:28,141 --> 00:13:29,351 जॉश। 222 00:13:30,435 --> 00:13:35,983 लगता है मेरा दिल एक पत्थर ही था हमेशा 223 00:13:37,568 --> 00:13:40,487 तुम साथ होती हो तो भी 224 00:13:41,029 --> 00:13:43,657 तुम तन्हा सी लगती हो 225 00:13:44,408 --> 00:13:50,747 और इसलिए मैं एक डाल से दूसरी से तीसरी पर जाकर बैठता रहा 226 00:13:51,498 --> 00:13:57,296 पर तुम्हें देखकर गाना चाहता हूँ मैं 227 00:13:57,379 --> 00:14:01,258 बाँहों में थाम लेना चाहता हूँ मैं 228 00:14:01,884 --> 00:14:05,137 और घुमाना चाहता हूँ तुम्हें 229 00:14:05,220 --> 00:14:10,726 इतनी तेज़ कि जुदा ना हों हम कभी 230 00:14:10,809 --> 00:14:14,146 बाँहों में थाम लेना चाहता हूँ मैं 231 00:14:15,355 --> 00:14:18,650 और घुमाना चाहता हूँ तुम्हें 232 00:14:18,734 --> 00:14:24,406 क्योंकि तुमने यही तो किया है मेरे दिल के साथ 233 00:14:27,534 --> 00:14:32,915 अब मैं तुम्हें पेश करता हूँ अपना हाथ 234 00:14:34,625 --> 00:14:37,336 और चाहता हूँ थाम लो इसे तुम 235 00:14:38,045 --> 00:14:41,548 ताकि हम साथ खड़े हो सकें 236 00:14:41,632 --> 00:14:47,387 उस प्यार और ख़ुशी के लिए जो यह हमारे लिए लाएगा 237 00:14:48,639 --> 00:14:54,895 क्योंकि तुमको देखकर गाना चाहता हूँ मैं 238 00:15:57,207 --> 00:16:03,005 अब मैं तुम्हें पेश करता हूँ अपना हाथ 239 00:16:04,298 --> 00:16:07,259 और मैं ख़ुशी से लूँगी इसे थाम 240 00:16:07,801 --> 00:16:11,305 ताकि हम साथ खड़े हो सकें 241 00:16:11,388 --> 00:16:18,353 उस प्यार और ख़ुशी के लिए जो यह हमारे लिए लाएगा 242 00:16:19,897 --> 00:16:26,737 क्योंकि तुमको देखकर गाना चाहता हूँ मैं 243 00:16:33,994 --> 00:16:35,996 नहीं! छीः! नहीं! 244 00:16:36,079 --> 00:16:38,248 तुम इन पापी शहरी लोगों के लिए ख़ुश क्यों हो? 245 00:16:38,332 --> 00:16:40,459 क्या तुम भूल गए हो कि इन्होंने इस शहर को क्या बना दिया? 246 00:16:40,542 --> 00:16:44,004 नहीं। मैं नहीं भूली, और उम्मीद है कभी भूलूँगी भी नहीं। 247 00:16:44,087 --> 00:16:46,298 काश हममें से कोई भी ना भूले। 248 00:16:46,381 --> 00:16:49,968 क्योंकि इन्होंने शमिगाडून को बेहतर बनाया है। सभी के लिए। 249 00:16:50,052 --> 00:16:52,721 जानती हूँ मुझे इससे नफ़रत होनी चाहिए, पर मुझे इसपर प्यार आ रहा है। 250 00:16:52,804 --> 00:16:57,059 तुम ऐसा सुझाव भी कैसे दे सकती हो कि इन्होंने शमिगाडून को बेहतर बनाया? 251 00:16:57,142 --> 00:16:58,852 यह तो सरासर बकवास है! 252 00:16:58,936 --> 00:17:00,103 पहले तो, मेयर... 253 00:17:00,187 --> 00:17:03,732 मेयर? मैं बताती हूँ तुम्हें मेयर के बारे में। 254 00:17:03,815 --> 00:17:08,028 आख़िरकार मेयर सच बयान कर रहे हैं कि इनकी असलियत क्या है। 255 00:17:08,111 --> 00:17:09,738 और मुझे इसीलिए इनसे प्यार है। 256 00:17:10,864 --> 00:17:12,074 शुक्रिया, फ्लोरेंस। 257 00:17:12,741 --> 00:17:14,242 और इस बात के लिए मैं तुम्हें चाहता हूँ। 258 00:17:15,285 --> 00:17:19,248 बस, पता है, बंद कमरे वाला प्यार नहीं। 259 00:17:19,330 --> 00:17:23,126 अरे, मेरा यक़ीन करो, मुझे पता है। मैं बेवकूफ़ नहीं हूँ। 260 00:17:23,210 --> 00:17:25,462 शायद अब समय आ गया है कि हम सब मेयर की मिसाल अपना लें। 261 00:17:25,546 --> 00:17:28,632 और हम जो हैं उसके बारे में सच बोलें। 262 00:17:29,925 --> 00:17:32,135 उदाहरण के लिए, मैं कार्सन की बहन नहीं हूँ। 263 00:17:32,845 --> 00:17:33,846 मैं इसकी माँ हूँ। 264 00:17:35,097 --> 00:17:37,182 मुझे पता था! मुझे पता था वह बच्चा हरामी है! 265 00:17:37,266 --> 00:17:38,433 तुम हरामी हो! 266 00:17:39,226 --> 00:17:41,687 तुम इसे जिस चाहे गंदे नाम से बुला सकती हो। 267 00:17:42,354 --> 00:17:46,233 पर मेरे बेटे के पैदा होने के हालात का इसके अस्तित्व से कोई संबंध नहीं है। 268 00:17:48,610 --> 00:17:49,778 आई लव यू, कार्सन। 269 00:17:50,529 --> 00:17:51,947 आई लव यू टू, मॉम। 270 00:17:53,949 --> 00:17:55,367 क्या हुआ? 271 00:17:56,410 --> 00:18:00,831 मुझे एहसास ही नहीं था कि मैं तुम्हारे मुँह से मॉम सुनने को कितनी बेताब थी। 272 00:18:02,457 --> 00:18:04,126 अरे, बस भी करो! 273 00:18:04,209 --> 00:18:06,503 लगता है तुम और मेयर सोच रहे होंगे सबके सामने अपना कच्चा चिट्ठा 274 00:18:06,587 --> 00:18:08,380 खोलने के लिए तुम्हारी प्रशंसा की जाएगी। 275 00:18:08,463 --> 00:18:13,385 ख़ैर, जागो, बहना, क्योंकि तुम दोनों इसमें बिल्कुल अकेले हो! 276 00:18:13,468 --> 00:18:16,013 हम सब बाकी लोग नेक, भलेमानस हैं। 277 00:18:16,096 --> 00:18:20,350 ईश्वर से डरने वाले शमिगाडूनवासी जो वही हैं जिसका हम दावा करते हैं! 278 00:18:21,059 --> 00:18:24,855 दरअसल, मुझे सरायवाला बनने से नफ़रत है। 279 00:18:24,938 --> 00:18:26,648 मुझे अभिनेता बनना है। 280 00:18:26,732 --> 00:18:30,527 पिछले दो सालों से मैं अपने पिताजी की मृत्यु पर शो तैयार करने में लगा हुआ हूँ। 281 00:18:30,611 --> 00:18:33,113 वाह! शाबाश, हार्वी! 282 00:18:33,197 --> 00:18:36,366 याद है पिछले साल पुरानी मिल में जो आग लगी थी? मैंने वह ख़ुद ही लगाई थी। 283 00:18:36,450 --> 00:18:38,660 -छीः। -मुझे चोट लगे तो अच्छा लगता है। 284 00:18:38,744 --> 00:18:40,037 लोगों का ध्यान पाने के लिए करता हूँ। 285 00:18:40,120 --> 00:18:42,039 तुम जो हो, वही बनो, पीट। 286 00:18:43,207 --> 00:18:46,001 दरअसल, मैं जानवरों का डॉक्टर हूँ। 287 00:18:46,084 --> 00:18:47,836 मुझे पक्का यक़ीन है कि मैं समाजवादी हूँ। 288 00:18:47,920 --> 00:18:49,963 मैं गुंडा बनते-बनते थक गया हूँ। 289 00:18:50,047 --> 00:18:51,298 मुझे कुछ अच्छा बनना है। 290 00:18:51,381 --> 00:18:52,716 वक़्त आ गया है सब जान लें, 291 00:18:53,300 --> 00:18:55,427 रिंग टॉस जीतने का कोई तरीका ही नहीं है। 292 00:18:57,012 --> 00:18:59,264 अच्छा, वोट करने का वक़्त है। तो चलो... 293 00:18:59,348 --> 00:19:02,976 मैं बिन ब्याही एक नाविक के बच्चे की माँ बनी। और हाँ, मैंने सुना। 294 00:19:03,060 --> 00:19:04,811 नैंसी! तुम क्या कर रही हो? 295 00:19:04,895 --> 00:19:06,480 सबको बताने का समय आ गया है, माँ। 296 00:19:06,563 --> 00:19:08,982 मैं छिपते-छिपते थक चुकी हूँ सिर्फ़ इसलिए कि आपको शर्म आती है। 297 00:19:09,608 --> 00:19:10,859 माँ? 298 00:19:10,943 --> 00:19:12,194 यी हाँक। 299 00:19:13,028 --> 00:19:15,697 तो लगता है तुमने भी राज़ छिपा रखे हैं, मिल्ड्रेड। 300 00:19:16,281 --> 00:19:19,660 तुम इसे मुझसे ऐसे बात करने दोगे, हॉवर्ड? हैं? 301 00:19:19,743 --> 00:19:22,955 यह सच्चाई ही तो बयान कर रहा है, मिल्ड्रेड। और मुझे ख़ुशी है कि सबको पता चल गया। 302 00:19:23,038 --> 00:19:26,375 माफ़ करना, नैंसी। हमें तुम्हें इस तरह छिपाकर नहीं रखना चाहिए था। 303 00:19:26,458 --> 00:19:28,502 और सच्चाई की बात करें, 304 00:19:28,585 --> 00:19:30,295 समय आ गया है कि मैं आप सबको बता दूँ... 305 00:19:32,297 --> 00:19:34,216 कि मैं भी समलैंगिक हूँ। 306 00:19:35,801 --> 00:19:38,262 और मैं एलोइशयस को चाहता हूँ। 307 00:19:39,763 --> 00:19:40,973 अच्छा? 308 00:19:45,269 --> 00:19:48,438 अरे, नहीं। नहीं। यह नहीं हो सकता। 309 00:19:48,522 --> 00:19:51,650 -मिल्ड्रेड... -नहीं! मुझे तुम्हारी सहानुभूति नहीं चाहिए। 310 00:19:51,733 --> 00:19:54,361 क्योंकि मैं तुम जैसी कमज़ोर नहीं। मैं तुम सबसे ताकतवर हूँ! 311 00:19:54,444 --> 00:19:58,407 तो जाओ, और सबको बता दो, अपने "असली" रंग में रंग जाओ। 312 00:19:58,490 --> 00:20:02,494 क्योंकि असली सच तो यह है: तुम लोग नीच हो! 313 00:20:03,954 --> 00:20:05,831 काश तुम सब मरकर नरक में जाओ 314 00:20:05,914 --> 00:20:08,000 क्योंकि तुम जैसे बेवकूफ़ लोग नरक के ही लायक हैं! 315 00:20:08,083 --> 00:20:09,668 मुझे तुमसे नफ़रत है! 316 00:20:11,336 --> 00:20:13,589 अच्छा। वोट देने का समय है। 317 00:20:14,173 --> 00:20:17,050 मैं बताना चाहूँगी कि मेरा वह कहने का मतलब क्या था। 318 00:20:17,134 --> 00:20:20,929 जो भी मेयर के पद के लिए मिल्ड्रेड लेटन के पक्ष में हैं, हाथ खड़े करें। 319 00:20:28,937 --> 00:20:31,899 हॉवर्ड... अपना हाथ उठाओ। 320 00:20:31,982 --> 00:20:33,358 नहीं, मिल्ड्रेड। 321 00:20:34,151 --> 00:20:36,278 अच्छा तो, यह मिल्ड्रेड लेटन के लिए एक वोट। 322 00:20:36,361 --> 00:20:40,324 और अब, एलोइशयस मेनलव के पक्ष में जो हैं, वो हाथ खड़े करें। 323 00:20:44,286 --> 00:20:46,997 लगता है मेयर मेनलव भारी बहुमत से जीत गए हैं। 324 00:20:48,415 --> 00:20:50,709 शुक्रिया! आपके समर्थन का शुक्रिया। 325 00:20:50,792 --> 00:20:56,423 मुझे ख़ुशी है कि मैं शमिगाडून का कुछ भी पहला समलैंगिक बन पाऊँ। 326 00:21:12,397 --> 00:21:13,440 क्या कर रही हो तुम? 327 00:21:14,066 --> 00:21:17,277 मुझे पता है अपने आसपास सभी को ठीक करने की इच्छा रखना कैसा होता है 328 00:21:17,361 --> 00:21:19,863 और यह सोचना कि ख़ुश रहने का यही तरीका है। 329 00:21:19,947 --> 00:21:21,365 पर ऐसा नहीं है। 330 00:21:21,448 --> 00:21:22,866 आपको सीखना होगा कि नियंत्रण ना करें। 331 00:21:24,117 --> 00:21:27,120 पर... मैं भली इन्सान हूँ। 332 00:21:28,372 --> 00:21:29,706 दरअसल नहीं। 333 00:21:29,790 --> 00:21:32,167 आप एक तरह से एक नियंत्रक, आलोचनात्मक कमीनी हैं। 334 00:21:32,251 --> 00:21:33,085 हाँ। 335 00:21:34,711 --> 00:21:36,547 पर ज़रूरी नहीं कि आप वैसी ही बनी रहें। 336 00:21:38,006 --> 00:21:40,092 बदलाव के बारे में यही तो ज़बरदस्त बात है। 337 00:21:42,302 --> 00:21:45,722 हमेशा यह उम्मीद होती है कि हम जो हैं उससे कुछ बेहतर बन सकते हैं। 338 00:21:47,808 --> 00:21:50,811 अभी भी देर नहीं हुई है। वादा करती हूँ। 339 00:22:03,532 --> 00:22:09,162 इस तरह बदलते हैं हम 340 00:22:09,246 --> 00:22:14,835 फिर से कल्पना करो, फिर से संवारो 341 00:22:14,918 --> 00:22:21,675 ख़ुद को दुनिया की नज़र से देखो 342 00:22:22,176 --> 00:22:27,806 फिर से जाँच करो, एहसास करो 343 00:22:27,890 --> 00:22:33,437 इस तरह बढ़ते हैं हम 344 00:22:33,520 --> 00:22:38,317 पिघलती है बर्फ़ तो खिलते हैं फूल 345 00:22:39,234 --> 00:22:46,074 सीखने का सीखो एक और तरीका 346 00:22:46,158 --> 00:22:50,954 उड़ते हुए फीनिक्स को जलने दो 347 00:22:51,038 --> 00:22:52,331 एक चोट 348 00:22:52,414 --> 00:22:54,208 एक झूठ 349 00:22:54,291 --> 00:22:55,334 एक किस 350 00:22:55,417 --> 00:22:57,044 एक अलविदा 351 00:22:57,127 --> 00:22:58,295 हम आज़माते हैं 352 00:22:58,378 --> 00:22:59,671 हम उम्मीद करते हैं 353 00:22:59,755 --> 00:23:01,006 हम हाथ बढ़ाते हैं 354 00:23:01,089 --> 00:23:02,716 हम कोशिश करते हैं 355 00:23:02,799 --> 00:23:08,680 चौराहे का चमत्कार 356 00:23:08,764 --> 00:23:15,729 दो दिल मिलते हैं दोनों दिशा बदल लेते हैं 357 00:23:16,980 --> 00:23:22,611 -इस तरह बदलते हैं हम -इस तरह बदलते हैं हम 358 00:23:22,694 --> 00:23:27,032 इस तरह 359 00:23:27,115 --> 00:23:31,912 बदलते हैं हम 360 00:23:35,249 --> 00:23:38,961 -इस तरह बदलते हैं हम -इस तरह बदलते हैं हम 361 00:23:39,044 --> 00:23:42,297 फिर से कल्पना करो, फिर से संवारो 362 00:23:42,381 --> 00:23:45,801 ख़ुद को दुनिया की नज़र से देखो 363 00:23:45,884 --> 00:23:49,388 -फिर से जाँच करो, एहसास करो -फिर से जाँच करो, एहसास करो 364 00:23:49,471 --> 00:23:53,058 -इस तरह बढ़ते हैं हम -इस तरह बढ़ते हैं हम 365 00:23:53,141 --> 00:23:56,186 पिघलती है बर्फ़ तो खिलते हैं फूल 366 00:23:56,270 --> 00:23:59,565 सीखने का सीखो एक और तरीका 367 00:23:59,648 --> 00:24:03,986 इस तरह बदलते इस तरह बदलते हैं हम 368 00:24:04,069 --> 00:24:06,321 हैं हम 369 00:24:06,405 --> 00:24:09,825 शमिगाडून 370 00:24:09,908 --> 00:24:13,328 जहाँ सूरज चमकता है जुलाई से जून 371 00:24:13,412 --> 00:24:16,707 और हवा है मीठी जैसे हो मैकरून 372 00:24:16,790 --> 00:24:20,210 शमिगाडून 373 00:24:20,294 --> 00:24:23,714 जहाँ हमने सीखा है बदलना और हमने सीखा है बढ़ना 374 00:24:23,797 --> 00:24:27,843 आगे क्या होने वाला है यह तो हम जानते नहीं 375 00:24:27,926 --> 00:24:30,679 पर सबके लिए है उम्मीद और हम उसे कहते हैं 376 00:24:30,762 --> 00:24:33,807 हाँ, सबके लिए है उम्मीद और हम उसे कहते हैं 377 00:24:33,891 --> 00:24:38,562 अरे, सबके लिए है उम्मीद और हम उसे कहते हैं 378 00:24:38,645 --> 00:24:42,149 शमिगा... 379 00:25:28,529 --> 00:25:31,907 इस तरह बदलते हैं हम 380 00:25:31,990 --> 00:25:35,285 फिर से कल्पना करो, फिर से संवारो 381 00:25:35,369 --> 00:25:38,830 ख़ुद को दुनिया की नज़र से देखो 382 00:25:38,914 --> 00:25:42,417 फिर से जाँच करो, एहसास करो 383 00:25:42,501 --> 00:25:46,004 इस तरह बढ़ते हैं हम 384 00:25:46,088 --> 00:25:49,216 पिघलती है बर्फ़ तो खिलते हैं फूल 385 00:25:49,299 --> 00:25:52,678 सीखने का सीखो एक और तरीका 386 00:25:52,761 --> 00:25:55,389 इस तरह बदलते हैं हम 387 00:25:55,472 --> 00:25:57,891 बदलते हैं हम 388 00:25:57,975 --> 00:26:01,144 शमिगाडून 389 00:26:01,228 --> 00:26:04,565 जहाँ सूरज चमकता है जुलाई से जून 390 00:26:04,648 --> 00:26:08,026 और हवा है मीठी जैसे हो मैकरून 391 00:26:08,110 --> 00:26:11,488 शमिगाडून 392 00:26:11,572 --> 00:26:14,992 जहाँ हमने सीखा है बदलना और हमने सीखा है बढ़ना 393 00:26:15,075 --> 00:26:18,620 आगे क्या होने वाला है यह तो हम जानते नहीं 394 00:26:18,704 --> 00:26:21,874 पर सबके लिए है उम्मीद और हम उसे कहते हैं 395 00:26:21,957 --> 00:26:25,502 हाँ, सबके लिए है उम्मीद और हम उसे कहते हैं 396 00:26:25,586 --> 00:26:30,382 अरे, सबके लिए है उम्मीद और हम उसे कहते हैं 397 00:26:30,465 --> 00:26:32,926 शमिगा... 398 00:26:47,024 --> 00:26:49,026 उपशीर्षक अनुवादक: मोनिका सराफ़