1
00:00:11,094 --> 00:00:14,097
लॉर्न माइकल्स प्रस्तुत करते हैं
2
00:00:41,291 --> 00:00:44,753
शमिगाडून से दो साल और पाँच महीने पहले
3
00:00:49,299 --> 00:00:50,133
पेटन को मिल गई।
4
00:00:51,552 --> 00:00:52,886
पेटन को मिल गई?
5
00:00:54,346 --> 00:00:55,430
मुझे यक़ीन नहीं होता।
6
00:00:55,514 --> 00:00:58,267
सबको पेटन की इतनी परवाह क्यों है?
7
00:00:58,350 --> 00:01:01,103
तुम्हें डीन चैंग से मिलना चाहिए।
उनसे अपने सवालों के जवाब मांगो।
8
00:01:01,186 --> 00:01:03,981
-सच में, उनसे अपॉइंटमेंट तय करते हैं।
-क्यों? वह क्या कहेंगी?
9
00:01:04,063 --> 00:01:06,900
ख़ैर, मुझे परवाह नहीं।
मैं फेलोशिप लेने के लिए सर्जन नहीं बना था।
10
00:01:06,984 --> 00:01:09,278
मैं सर्जन इसलिए बना ताकि मैं बिना बात किए
लोगों की मदद कर सकूँ।
11
00:01:09,361 --> 00:01:13,031
उन्हें पूछो तो कि क्या हुआ, ताकि तुमको पता
चले कि जो कुछ कर सकते थे, तुमने सब किया।
12
00:01:13,115 --> 00:01:15,033
-मेरा मतलब, पेटन?
-अब बस भी करो।
13
00:01:15,868 --> 00:01:17,077
अच्छा।
14
00:01:17,995 --> 00:01:19,371
मुझे अफ़सोस है, जानेमन।
15
00:01:19,454 --> 00:01:21,582
इस जहान में कुत्ता-कुते ही हैं।
16
00:01:24,710 --> 00:01:27,588
माफ़ करना, पर क्या तुमने अभी
इस जहान में "कुत्ता-कुत्ते" हैं कहा?
17
00:01:27,671 --> 00:01:31,008
नहीं, जब साफ़ है
कि जो फेलोशिप तुम्हें ही मिलनी चाहिए,
18
00:01:31,091 --> 00:01:32,968
-किसी और को दे दी...
-रुको।
19
00:01:33,051 --> 00:01:34,303
कुत्ता-कुत्ते?
20
00:01:36,430 --> 00:01:37,514
अरे, मेल।
21
00:01:37,598 --> 00:01:40,142
तुमने मुझे बहुत ही
मुश्किल स्थिति में डाल दिया है
22
00:01:40,225 --> 00:01:43,312
क्योंकि मैं चाहता हूँ
तुम "कुत्ता-कुत्ते" कहती रहो,
23
00:01:43,395 --> 00:01:48,108
पर मेरा फ़र्ज बनता है कि तुम्हें बता दूँ
कि असली कहावत है "कुत्ते का कुत्ता बैरी।"
24
00:01:48,817 --> 00:01:51,278
मुझे ऐसा नहीं लगता।
कुत्ता-कुत्ते कहते है।
25
00:01:52,070 --> 00:01:53,530
रुको। तुम इतनी अड़ियल क्यों बन रही हो?
26
00:01:53,614 --> 00:01:58,952
कुत्ते का कुत्ता बैरी का कोई मतलब नहीं।
कुत्ते आपस में बैर नहीं करते। कभी नहीं।
27
00:01:59,036 --> 00:02:00,913
तो "कुत्ता-कुत्ते" का क्या मतलब है?
28
00:02:00,996 --> 00:02:02,581
इसका मतलब है कि दुनिया बड़ी क्रूर है।
29
00:02:02,664 --> 00:02:05,834
तुम्हें इतना नीचे गिराया जा सकता है
कि एक कुत्ता तुम्हें अपना पालतू बना ले।
30
00:02:05,918 --> 00:02:07,794
तुम एक कुत्ते के लिए कुत्ता बन जाओगे।
31
00:02:07,878 --> 00:02:10,130
अच्छा। दिमाग़ में एक सवाल आ रहा है।
32
00:02:10,214 --> 00:02:12,216
क्या अंग्रेज़ी तुम्हारी मातृभाषा है?
33
00:02:12,716 --> 00:02:14,051
-अच्छा, जान।
-नहीं, माफ़ करना।
34
00:02:14,134 --> 00:02:16,803
सुनो, मैं तुम्हें चाहता हूँ।
ग़लती करने में कोई बुराई नहीं है।
35
00:02:16,887 --> 00:02:17,888
ख़ैर, मेरी ग़लती नहीं है।
36
00:02:17,971 --> 00:02:20,224
और मैं बस कोशिश कर रही थी
कि तुम्हें बुरा ना लगे।
37
00:02:20,307 --> 00:02:21,725
वह तो तुमने किया।
38
00:02:30,651 --> 00:02:33,987
आज के लिए माफ़ी चाहता हूँ।
39
00:02:36,823 --> 00:02:39,159
तुम कुत्ता-कुत्ते के बारे में सही थी।
40
00:02:40,160 --> 00:02:41,286
सही मतलब निकलता है।
41
00:02:42,079 --> 00:02:43,288
शुक्रिया, जान।
42
00:02:43,914 --> 00:02:45,999
और मुझे फेलोशिप के बारे में अफ़सोस है।
43
00:02:46,083 --> 00:02:47,084
शुक्रिया।
44
00:02:47,876 --> 00:02:51,463
और तुम दूसरे कुत्ते से बैर
तो नहीं करोगे ना, है ना?
45
00:02:51,547 --> 00:02:54,216
नहीं, तुम नहीं करोगे।
तुम ऐसा कभी नहीं करोगे।
46
00:02:54,299 --> 00:02:57,469
पर तुम अपना पालतू कुत्ता रखोगे, है ना?
47
00:02:57,553 --> 00:02:59,096
हाँ, तुम रखोगे।
48
00:02:59,179 --> 00:03:01,390
देखो तो। यह मुझसे सहमत है।
49
00:03:12,442 --> 00:03:14,403
मलिस्सा, बाप रे, तुम कपड़े उतार रही हो।
50
00:03:14,486 --> 00:03:16,697
नहीं... अरे, नहीं, बस जूते उतार रही हूँ।
देर हो गई है।
51
00:03:16,780 --> 00:03:19,283
तुम ताज़ी हवा के झोंके की तरह हो।
52
00:03:19,992 --> 00:03:22,995
तुम ऐसी बातें कैसे सोच लेती हो?
तुम एक आज़ाद परिंदे के जैसी हो।
53
00:03:23,787 --> 00:03:24,997
मैं ऐसी ही हूँ।
54
00:03:25,998 --> 00:03:27,708
अच्छा, तो यह लो।
55
00:03:28,500 --> 00:03:32,129
छुटंकुओ,हम ख़ुद को
प्रकृति के सुपुर्द कर रहे हैं।
56
00:03:36,008 --> 00:03:38,510
क्या हम खुलकर बातचीत करें?
57
00:03:40,470 --> 00:03:42,890
प्रेमी बनकर आप थोड़े से अलग लग रहे हैं।
58
00:03:43,557 --> 00:03:47,436
पर पता है? मुझे इसमें
मज़ा आ रहा है क्योंकि मैं बॉसी नहीं करती।
59
00:03:48,353 --> 00:03:50,689
इसके बजाय हम दिन के
मुख्य तीन के बारे में बात करें?
60
00:03:50,772 --> 00:03:54,026
जिससे मेरा मतलब है,
दिन के तीन मुख्य बदतर पल।
61
00:03:54,109 --> 00:03:56,695
लगता है तुमने मेरे दिमाग़ को उलझा दिया है।
62
00:03:56,778 --> 00:03:58,780
होर्हे, आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं।
63
00:03:58,864 --> 00:04:02,075
यह बस एक बेवकूफ़ाना सी हरकत है जो मैं
अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ किया करती थी।
64
00:04:02,159 --> 00:04:03,702
और मुझे उसका ज़िक्र नहीं करना चाहिए था।
65
00:04:03,785 --> 00:04:08,040
अच्छा, पर मेरा पहला नंबर है, जब "कब्ज़ से
पीड़ित" शब्द इस्तेमाल करने के लिए
66
00:04:08,123 --> 00:04:10,000
हेलेन प्रिट ने मुझे
घृणा भरी नज़रों से देखा था।
67
00:04:10,667 --> 00:04:14,254
अरे, कितना बर्बर है। "कब्ज़ से पीड़ित"।
68
00:04:16,673 --> 00:04:17,925
आपका पहला नंबर कौन सा था?
69
00:04:18,675 --> 00:04:21,303
अरे, दिन का मेरा पहला नंबर...
70
00:04:21,386 --> 00:04:23,680
ख़ैर, मैं ही था।
मैं एक बहुत ही बुरा डॉक्टर था।
71
00:04:23,764 --> 00:04:26,475
अरे, नहीं। हालांकि...
72
00:04:26,558 --> 00:04:29,228
शायद नुस्खों में रेडियम पानी
कम लिख सकें, पर...
73
00:04:29,311 --> 00:04:32,481
मैं दिन भर विचलित था क्योंकि
मैं बस तुम्हारे बारे में सोच रहा था, जान।
74
00:04:33,440 --> 00:04:36,818
कैसे तुम मेरा चिड़चिड़ापन रोकती हो
और मेरे जीवन में ख़ुशी लाती हो।
75
00:04:38,779 --> 00:04:42,908
अजीब बात है, पर मुझे लगता है
कि आपने मेरे लिए वही किया है।
76
00:04:43,450 --> 00:04:45,869
लग रहा है कितने लंबे समय के बाद
मैं इतनी ख़ुश हूँ।
77
00:04:49,957 --> 00:04:54,962
अचानक मेरे होश उड़ा दिए तुमने
78
00:04:55,963 --> 00:05:01,176
क्या यह है बस किसी नई चीज़ का रोमांच?
79
00:05:01,718 --> 00:05:06,807
अचानक जाग रहे हैं मुझमें ये एहसास
80
00:05:07,599 --> 00:05:12,312
अगर ये हैं असली तो क्या मैं करूँ?
81
00:05:13,897 --> 00:05:19,570
इसे समझाने की कोशिश करने
का कोई फ़ायदा नहीं
82
00:05:20,153 --> 00:05:26,326
क्या और कहाँ और क्यों और कब और कैसे
83
00:05:26,410 --> 00:05:32,749
बस जानता हूँ मैं
अचानक चाहता हूँ मैं तुम्हें
84
00:05:33,333 --> 00:05:39,214
और अचानक बस यही है जो मायने रखता है
85
00:05:39,840 --> 00:05:42,926
अब
86
00:05:55,772 --> 00:05:56,982
अरे, माफ़ कीजिएगा।
87
00:05:57,065 --> 00:05:59,193
मुझे यक़ीन है यह मेरी ग़लती है।
88
00:06:00,068 --> 00:06:03,697
अरे, सब देखो। काउंटेस जल्दी वापस आ गईं।
89
00:06:03,780 --> 00:06:04,781
क्या बात है!
90
00:06:04,865 --> 00:06:07,868
मलिस्सा, यह हैं,
काउंटेस गेब्रियल वॉन ब्लेरकोम।
91
00:06:07,951 --> 00:06:11,663
-इन्होंने स्टील का भी आविष्कार किया था।
-होर्हे, प्लीज़।
92
00:06:11,747 --> 00:06:15,459
मैं एलुमिनोथर्मिक रिडक्शन प्रक्रियाओं पर
काम करती हूँ और बस किस्मत अच्छी निकली।
93
00:06:17,294 --> 00:06:19,963
अरे, बाप रे।
यह तो एकदम "साउंड ऑफ़ म्यूजि़क" जैसा है।
94
00:06:20,047 --> 00:06:22,257
मुझे सोचने दो, आप अभी शहर से वापस आई हैं
95
00:06:22,341 --> 00:06:24,384
और आपकी इनसे शादी होने वाली है, है ना?
96
00:06:25,135 --> 00:06:29,014
क्या हम मिल चुके हैं? क्योंकि मैं कभी
इतनी ख़ूबसूरत हसीना को भूल नहीं पाती।
97
00:06:29,681 --> 00:06:31,266
तुम दोनों की जोड़ी कितनी ख़ूबसूरत है।
98
00:06:32,434 --> 00:06:34,478
ब्लर्की, ब्लर्की। तुम बुद्धू हो, ब्लर्की।
99
00:06:34,561 --> 00:06:37,022
नहीं। क्या तुम्हें लगता है
यह औरत और मैं डांस कर रहे थे?
100
00:06:37,105 --> 00:06:39,024
नहीं, मैं बस इसे घुमा रहा था
101
00:06:39,107 --> 00:06:41,860
क्योंकि इसके गले में, खाना फंस गया था...
102
00:06:41,944 --> 00:06:43,320
मैं मलिस्सा हूँ, नई नर्स।
103
00:06:43,403 --> 00:06:45,656
हालांकि, तुम ज़्यादा नई
लग रही हो, ब्लर्की,
104
00:06:45,739 --> 00:06:48,534
तुम इतनी चमक जो रही हो!
105
00:06:48,617 --> 00:06:51,745
होर्हे, मेरा गला सूख रहा है।
शैंपेन तो ढूँढकर लाओ।
106
00:06:51,828 --> 00:06:53,038
हाँ, बेशक़।
107
00:06:56,416 --> 00:06:58,043
यह तुमसे प्यार करता है।
108
00:06:59,002 --> 00:07:01,171
वह मर्द ही क्या जिसे तुमसे इश्क ना हो जाए।
109
00:07:01,255 --> 00:07:04,633
अरे... बस करें। नहीं।
मेरा मतलब, मेरे ख़्याल से ऐसा ही है।
110
00:07:05,300 --> 00:07:07,177
आप कितनी ख़ूबसूरत हैं।
111
00:07:07,261 --> 00:07:09,721
आप कितनी स्मार्ट और तेजस्वी हैं।
112
00:07:10,347 --> 00:07:12,391
आपकी तुलना में, मैं तो,
नंगे पाँव में खड़ी गँवार सी हूँ।
113
00:07:15,185 --> 00:07:16,687
कितना मज़ा है।
114
00:07:16,770 --> 00:07:19,147
आओ तुम्हारे जूते ढूँढ कर लाते हैं, चलें?
115
00:07:19,231 --> 00:07:23,485
सच तो यह है कि बात अजीब है,
पर होर्हे और मुझे प्यार हो गया है।
116
00:07:23,569 --> 00:07:25,028
और मुझे पता है आपको बुरा लगेगा,
117
00:07:25,112 --> 00:07:30,576
पर मुझे यह एहसास है,
कह सकते हैं एक सपना देखा है,
118
00:07:30,659 --> 00:07:33,370
कि आप शालीनता से
हमारे रास्ते से हट जाएँगी।
119
00:07:33,453 --> 00:07:37,249
मैं बता नहीं सकती मैं कैसे जानती हूँ।
इसे अतींद्रिय ज्ञान कह सकते हैं।
120
00:07:37,332 --> 00:07:40,502
अरे, तुम इसे हज़ारों नाम दे सकती हो।
121
00:07:43,297 --> 00:07:45,299
तुम्हारे नन्हे हाथ पसीने से कितने तर हैं।
122
00:07:46,300 --> 00:07:49,469
हम दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानना चाहिए।
123
00:07:49,553 --> 00:07:52,848
अरे, मुझे पता है। हम ड्राइव पर चलेंगे। कल?
124
00:07:52,931 --> 00:07:55,017
मुझे बहुत अच्छा लगेगा, ब्लर्की।
125
00:07:56,435 --> 00:07:59,021
तुम्हें मुझे इस नाम से बुलाना
ठीक लग रहा है।
126
00:08:02,566 --> 00:08:04,359
यह किशमिश वाली ब्रेड है।
127
00:08:04,443 --> 00:08:06,195
-हाँ।
-यह तो सलाद है।
128
00:08:06,278 --> 00:08:08,655
साराप्रिला सोडा?
129
00:08:11,241 --> 00:08:15,120
मेरी दीदी को आप सच में अच्छे लगते होंगे।
यह पहले कभी ऐसे नहीं मुस्कुराईं।
130
00:08:15,204 --> 00:08:17,748
शहर में सब सोचते हैं कि यह गमगीन हैं।
131
00:08:17,831 --> 00:08:19,041
कार्सन।
132
00:08:19,666 --> 00:08:22,252
तुम उस चीड़ के पेड़ के पास जाकर
चींटियाँ क्यों नहीं गिनते?
133
00:08:22,336 --> 00:08:23,587
बिल्कुल।
134
00:08:24,671 --> 00:08:29,426
ख़ैर, शहर में हर कोई कुछ भी सोचे, मैं
उनके बारे में जो सोचती हूँ उससे बेहतर है।
135
00:08:29,510 --> 00:08:30,594
मुस्कुराने की ज़रूरत नहीं।
136
00:08:31,762 --> 00:08:32,971
छब्बीस चींटियाँ!
137
00:08:33,679 --> 00:08:34,847
गिनते रहो, यार!
138
00:08:36,558 --> 00:08:40,312
तो, तुम शमिगाडून में कब तक रहने वाले हो?
139
00:08:40,395 --> 00:08:44,483
पता है, मैं इसलिए पूछ रही हूँ
क्योंकि मुझे पहले भी हैंडीमैन सीज़न का
140
00:08:44,566 --> 00:08:46,068
पूरा विवरण पाने में मुश्किल हुई है।
141
00:08:46,652 --> 00:08:48,362
सच कहूँ, मुझे नहीं पता।
142
00:08:48,445 --> 00:08:50,405
मुझे सच में न्यू यॉर्क वापस जाना है।
143
00:08:50,489 --> 00:08:53,033
पर तुम नहीं जा सकते।
मेरा मतलब, यह सुरक्षित नहीं है।
144
00:08:53,909 --> 00:08:55,494
वहाँ भरे पड़े हैं, जुआरी और अपराधी
145
00:08:55,577 --> 00:08:58,539
और ग़रीब लोग जिन्होंने
कामयाब होने की कोशिश की
146
00:08:58,622 --> 00:09:01,333
पर मूर्ख अभिमान के कारण
घर वापस नहीं जा सकते।
147
00:09:01,416 --> 00:09:03,669
देखो, पर मुझे न्यू यॉर्क के बारे में
यही पसंद है।
148
00:09:04,253 --> 00:09:07,631
शहर में इतने सारे लोग हैं
जो अलग-अलग पेशों, जगहों से होते हैं।
149
00:09:07,714 --> 00:09:10,384
पता नहीं, शायद ऐसा इसलिए हो
कि आप सबके बारे में तो जान नहीं सकते,
150
00:09:10,467 --> 00:09:14,388
पर... पर न्यू यॉर्क में सभी को
अपनी नई पहचान बनाने का मौक़ा मिलता है।
151
00:09:22,563 --> 00:09:25,899
मेरी दीदी ने डॉ. स्किनर को किस किया!
मेरी दीदी ने!
152
00:09:25,983 --> 00:09:28,402
कार्सन, तुम्हें पता है
जासूसी करना अच्छी बात नहीं है।
153
00:09:28,485 --> 00:09:30,153
तुम्हें घर चलकर वाक्य
लिखने की सज़ा मिलेगी।
154
00:09:30,237 --> 00:09:33,615
वाक्य? तो मैं कभी नहीं बताने वाला
कि कितनी चींटियाँ थीं।
155
00:09:34,491 --> 00:09:37,244
इसे लगता है सबको
हर किसी के बारे में सब पता होना चाहिए।
156
00:09:37,327 --> 00:09:40,372
कोई बात नहीं।
शायद बड़ा होकर रिपोर्टर बन जाए।
157
00:09:40,455 --> 00:09:41,582
मैं वह मुख्य समाचार देख सकती हूँ।
158
00:09:41,665 --> 00:09:44,918
"एम्मा ने डॉ. स्किनर को
किस किया: स्कूल टीचर की बदनामी।"
159
00:09:46,837 --> 00:09:49,631
नहीं, कोई बात नहीं।
वह जानता है वह तुतलाता है।
160
00:09:50,215 --> 00:09:52,885
मैं भी तुतलाती थी।
हम यह दिखावा नहीं करते कि हम तुतलाते नहीं।
161
00:09:54,052 --> 00:09:56,597
पता है? आप उसकी सही परवरिश कर रही हैं।
162
00:09:57,431 --> 00:10:00,100
माँ-बाप और बहन की भूमिका निभाना
आसान नहीं हो सकता।
163
00:10:01,059 --> 00:10:03,061
उससे तुम्हारा कोई संबंध नहीं।
164
00:10:03,145 --> 00:10:05,647
क्या? माफ़ करना।
मैं तो आपकी तारीफ़ कर रहा था।
165
00:10:05,731 --> 00:10:07,024
ख़ैर, उसके लिए शुक्रिया।
166
00:10:07,941 --> 00:10:09,776
अरे, बाप रे। लगता है बारिश होगी।
167
00:10:09,860 --> 00:10:12,070
-आसमान साफ़ है।
-ख़ैर, यही तो होता है, है ना?
168
00:10:12,154 --> 00:10:14,406
बारिश नहीं। बारिश। बारिश नहीं। बारिश।
169
00:10:14,489 --> 00:10:17,492
अरे, तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, जॉश।
170
00:10:17,576 --> 00:10:20,037
पर कार्सन और मुझे सच में चलना चाहिए।
171
00:10:20,120 --> 00:10:21,622
रुको। एम्मा, क्या बात है?
172
00:10:21,705 --> 00:10:23,123
कार्सन, चलने का समय हो गया।
173
00:10:23,207 --> 00:10:25,417
-पर डॉ. स्किनर...
-नहीं, हमें चलना है।
174
00:10:29,338 --> 00:10:30,339
क्या...
175
00:10:31,256 --> 00:10:32,257
एम्मा।
176
00:10:46,688 --> 00:10:48,524
-गुड आफ्टरनून, मिसेज़ लेटन।
-अच्छा?
177
00:10:49,233 --> 00:10:50,317
क्या कहा?
178
00:10:50,400 --> 00:10:52,986
अरे, जनाब, मैंने सुना। हाँ, मैंने सुना।
179
00:10:53,070 --> 00:10:55,989
और आम तौर पर मैं सहमत होती कि,
हाँ, आज की दोपहर अच्छी है।
180
00:10:56,073 --> 00:11:00,285
पर यह दोपहर नहीं।
आज शहर का जो हाल है, उन हालात में नहीं।
181
00:11:01,537 --> 00:11:03,664
हमारे यहाँ हो गई है मुसीबत, श्रीमान
182
00:11:03,747 --> 00:11:05,916
हमारे शमिगाडून में हो गई है मुसीबत
183
00:11:05,999 --> 00:11:09,837
नीचे देखो, दिखा जो मैं देख रही हूँ?
सड़क पर मूंगफली के छिलके
184
00:11:09,920 --> 00:11:12,464
जैसे शराब पीकर नाली में
धुत्त पड़े हों शराबी
185
00:11:12,548 --> 00:11:15,092
शहर के चौक को बना दिया है
शराबखाने का फ़र्श
186
00:11:15,175 --> 00:11:17,302
अनैतिक औरतों और शराबी
मस्त पापियों का ठिकाना
187
00:11:17,386 --> 00:11:19,429
सड़क के बीच में सिनेमा हॉल
188
00:11:19,513 --> 00:11:21,181
क्या ऐसा बन गया है हमारा शहर?
189
00:11:21,265 --> 00:11:23,100
क्या अपने बच्चों के लिए
ऐसा भविष्य चाहते हैं हम?
190
00:11:23,183 --> 00:11:24,852
मैं बता रही हूँ तुम्हें बदल गए हैं हालात
191
00:11:24,935 --> 00:11:26,979
जबसे उन दो बाहर वालों ने रखे हैं कदम
192
00:11:27,062 --> 00:11:28,063
हेलो अजनबी!
193
00:11:28,146 --> 00:11:30,023
अपने बड़े शहर के तरीकों
और नए फ़ैशन वाले विचारों के साथ
194
00:11:30,107 --> 00:11:32,150
स्वच्छंद संभोग और दुराचार के साथ
195
00:11:32,776 --> 00:11:34,695
दख़ल देने वाले दख़ल दे रहे हैं
196
00:11:34,778 --> 00:11:36,780
नरक के द्वार से भी अनैतिक हैं जिनके दिल
197
00:11:36,864 --> 00:11:38,615
पहले तो ये दोनों आए यहाँ
तो हुई नहीं थी इनकी शादी
198
00:11:38,699 --> 00:11:41,076
वासना से भरे एक ही बिस्तर
पर सोना चाहते थे ये
199
00:11:41,159 --> 00:11:43,287
फिर टोकरी की नीलामी पर
बेशर्मी का वह प्रदर्शन
200
00:11:43,370 --> 00:11:45,539
अब मेयर ने भी
अपने विकारों की कर दी है घोषणा
201
00:11:45,622 --> 00:11:47,374
और कारण है इसका दो अजनबी
202
00:11:47,457 --> 00:11:49,751
जिन्होंने अपने जीवन में कभी
बाइबल खोलकर भी नहीं देखी
203
00:11:49,835 --> 00:11:53,130
और उससे होगी मुसीबत और अनबन
204
00:11:53,213 --> 00:11:55,549
अब मुझे बाहर वालों से कोई शिकायत नहीं
205
00:11:56,091 --> 00:11:58,177
बशर्ते वो हों सही तरह के लोग
206
00:11:58,260 --> 00:12:00,888
ऐसे लोग जो हमारी तरह दिखते
और बात करते और बर्ताव करते हों
207
00:12:00,971 --> 00:12:03,015
जो हों हमारे समान
जैसे एक ही थैली के चट्टे-बट्टे
208
00:12:03,098 --> 00:12:05,350
ना करें वो दिखावटी बातें
अपनी बेहूदा बकवास के साथ
209
00:12:05,434 --> 00:12:07,603
दिखावटी फ़िजूल की बकबक
और बेईमान और कपटी बर्ताव
210
00:12:07,686 --> 00:12:09,897
हालात को और बिगाड़ें
जबकि हम चाहते हैं सब पहले जैसा रहे
211
00:12:09,980 --> 00:12:11,982
जैसे हों तहखाने के गोदाम में कीड़े
छाछ में मक्खियाँ
212
00:12:12,065 --> 00:12:13,984
और वे प्रभाव डाल रहे हैं
लो, कह दिया मैंने
213
00:12:14,067 --> 00:12:16,028
तुम्हारे बच्चों पर प्रभाव डाल रहे हैं वो
214
00:12:16,111 --> 00:12:18,322
जैसे हो कोई कीड़ा जो
कान से जाकर दिमाग़ में जा पहुँचे
215
00:12:18,405 --> 00:12:20,616
और जल्द तुम्हारे बच्चे
अपने काम की नहीं करेंगे परवाह
216
00:12:20,699 --> 00:12:22,910
स्प्रिंगहाउस में
रखा दूध हो जाएगा खट्टा
217
00:12:22,993 --> 00:12:25,037
डिनर पर उल्टा देंगे जवाब
और बाइबल के लिए नहीं होगा समय
218
00:12:25,120 --> 00:12:27,456
रैगटाइम गाने बजेंगे ग्रामोफ़ोन पर
219
00:12:27,539 --> 00:12:29,166
और यह तो बस है शुरुआत, लोगो
220
00:12:29,249 --> 00:12:30,834
जल्द तुम नहीं, नहीं, तुम नहीं
221
00:12:30,918 --> 00:12:33,003
नहीं, तुम नहीं पहचान पाओगे अपने शहर को
222
00:12:33,086 --> 00:12:36,006
मैं निऑन चिन्हों
और धुएँ से भरे कमरों की बात कर रही हूँ
223
00:12:36,089 --> 00:12:38,217
स्नूकर के मेज़ और वेश्याएँ
224
00:12:38,300 --> 00:12:40,302
आवारा औरतें जो बिन ब्याही माँएँ बनती हैं
225
00:12:40,385 --> 00:12:42,429
गंदी भाषा बोलते हुए गुंडे
226
00:12:42,513 --> 00:12:44,723
आपके आंगन में ख़ुद शैतान नाचता हुआ
227
00:12:44,806 --> 00:12:46,808
आधी रात को पालने से बच्चों को चुराता हुआ
228
00:12:46,892 --> 00:12:48,977
गायें और भेड़ें कर रहे होंगे संभोग
229
00:12:49,061 --> 00:12:51,230
शैतान का ठप्पा माथे पर लिए बच्चे
230
00:12:51,313 --> 00:12:54,816
सब शहर के बाहर से आए हुए डॉ. स्किनर
और मिस गिम्बल की बदौलत
231
00:12:54,900 --> 00:12:55,943
नरक! ख़तरा!
232
00:12:56,026 --> 00:12:59,696
बेहतर होगा अपने पति को पकड़कर रखें
और भी बेहतर अपनी बीवी पर नज़र रखें
233
00:12:59,780 --> 00:13:03,450
होने वाली है कुछ मुसीबत और अनबन
234
00:13:03,534 --> 00:13:05,619
-अरे, हो गई है यहाँ अनबन
-यहाँ अनबन
235
00:13:05,702 --> 00:13:08,455
-और मुसीबत
-मुसीबत
236
00:13:08,539 --> 00:13:12,292
-और नस्लों की मिलावट का ज़िक्र रहने दो
-यह तो है बुरी ख़बर
237
00:13:12,376 --> 00:13:14,419
-आओ प्रभु से प्रार्थना करें
-प्रभु से प्रार्थना करें
238
00:13:14,503 --> 00:13:16,672
-कि बचाएँ हमें वह जल्द
-बचाएँ हमें वह जल्द
239
00:13:16,755 --> 00:13:20,133
क्योंकि शमिगाडून में हो गई है
अनबन और मुसीबत!
240
00:13:20,217 --> 00:13:22,010
अनबन, अनबन, अनबन, अनबन
241
00:13:22,094 --> 00:13:23,387
अनबन, अनबन, अनबन, अनबन
242
00:13:23,470 --> 00:13:24,555
मुझे सबकी आवाज़ सुनाई नहीं दे रही!
243
00:13:24,638 --> 00:13:26,265
अनबन, अनबन, अनबन
244
00:13:27,683 --> 00:13:29,226
मुझे यह शहर बहुत अच्छा लगता है।
245
00:13:29,309 --> 00:13:32,354
तुम सब जानते हो मेरे पर-पर-परदादा ने
शमिगाडून को बसाया था
246
00:13:32,437 --> 00:13:35,524
जब उन्हें ज़मीन का
यह सुंदर टुकड़ा मिला और बोले,
247
00:13:35,607 --> 00:13:37,317
"वो हमें यहाँ कभी ढूँढ नहीं पाएँगे।"
248
00:13:37,401 --> 00:13:39,486
पर मुझे दुख होता है। अरे! मुझे दुख होता है
249
00:13:39,570 --> 00:13:42,656
यह देखकर कि हमारी आँखों के सामने
हमारा अपना शहर रुल रहा है।
250
00:13:42,739 --> 00:13:45,158
मेयर को आगाह करने की कोशिश की थी मैंने,
पर उसका दिमाग़ था कहीं और,
251
00:13:45,242 --> 00:13:46,368
अपनी पैंट में!
252
00:13:46,994 --> 00:13:49,538
उसकी बेचारी बीवी इतनी शर्मिंदा है
कि उसने ख़ुद को घर में बंद कर लिया है।
253
00:13:49,621 --> 00:13:51,039
और इस बार, कोई कारण है।
254
00:13:51,123 --> 00:13:52,374
मुझे अफ़सोस है, फ्लोरेंस!
255
00:13:53,000 --> 00:13:57,129
नया नेता। यही चाहिए शमिगाडून को।
256
00:13:57,671 --> 00:13:58,672
पर कौन?
257
00:13:58,755 --> 00:14:02,467
जिसके पास हों नैतिक साधन, पारंपरिक तरीके,
258
00:14:02,551 --> 00:14:06,513
वह अच्छा, पुराने ज़माने का, पूरा अमेरिकन
अंदाज़ जिसका विवरण करना है मुश्किल
259
00:14:06,597 --> 00:14:08,390
जो इन दो बाहर वालों का सामना कर सके?
260
00:14:08,473 --> 00:14:10,934
-मेयर के लिए मिल्ड्रेड लेटन!
-मैं नहीं बन सकती।
261
00:14:11,018 --> 00:14:13,145
-मेयर के लिए मिल्ड्रेड लेटन!
-मैं नहीं बनूँगी।
262
00:14:13,228 --> 00:14:16,398
-मेयर के लिए मिल्ड्रेड लेटन!
-मेयर के लिए मिल्ड्रेड लेटन!
263
00:14:18,483 --> 00:14:19,818
अच्छा, मैं बनूँगी।
264
00:14:21,236 --> 00:14:23,405
-समय है वोट देने का
-वोट देने का
265
00:14:23,488 --> 00:14:25,741
-और लेटन को वोट दें
-लेटन को वोट दें
266
00:14:25,824 --> 00:14:29,036
एक यही है जो बचाएगी
हमारे शहर को शैतान से
267
00:14:29,119 --> 00:14:30,120
हमें बचाओ अभी
268
00:14:30,204 --> 00:14:32,080
-उम्मीद है कि यह
-उम्मीद है यह
269
00:14:32,164 --> 00:14:34,333
-बचाएगी हमें जल्द
-बचाए हमें जल्द
270
00:14:34,416 --> 00:14:37,169
क्योंकि यहाँ हो गई है अनबन और मुसीबत
271
00:14:37,252 --> 00:14:39,421
अनबन और मुसीबत
272
00:14:39,505 --> 00:14:41,632
दुख और घबराहट
273
00:14:41,715 --> 00:14:43,800
दुख और घबराहट
274
00:14:43,884 --> 00:14:49,515
अनबन और मुसीबत
275
00:14:49,598 --> 00:14:53,352
शमिगाडून में
276
00:14:53,435 --> 00:14:56,563
मेयर के लिए लेटन
277
00:14:58,732 --> 00:15:00,108
सॉरी, पीट!
278
00:15:01,193 --> 00:15:05,322
मैं चाहती हूँ तुम 500 बार
"मैं जासूसी नहीं करूँगा" लिखो।
279
00:15:05,405 --> 00:15:08,200
और जब तक पूरा लिख ना लो, उठना मत।
मेरी बात समझे?
280
00:15:15,999 --> 00:15:18,085
यह तो हद हो गई।
281
00:15:20,045 --> 00:15:21,797
सुनो, क्या मैं
तुम्हारी पेंसिल ले सकता हूँ, बच्चे?
282
00:15:25,050 --> 00:15:28,428
तो, तुम्हें क्या लगता है
पिकनिक में क्या हुआ?
283
00:15:28,512 --> 00:15:30,722
तुम्हारी दीदी को इतना गुस्सा क्यों आ गया?
284
00:15:30,806 --> 00:15:32,349
वह रहस्यमयी हैं।
285
00:15:34,810 --> 00:15:36,520
यह लो, तुम दुगनी स्पीड से लिख सकते हो।
286
00:15:37,980 --> 00:15:39,106
देखते हैं।
287
00:15:44,152 --> 00:15:45,654
हम बेईमानी कर रहे हैं!
288
00:15:45,737 --> 00:15:47,447
नहीं, मैं तुम्हें
बेईमानी करना नहीं सिखा रहा।
289
00:15:47,531 --> 00:15:49,783
यह एकदम सही है। यह "एयर बड" नियम है।
290
00:15:50,951 --> 00:15:53,954
अरे, यार। यहाँ फ़िल्में हैं, है ना?
291
00:15:55,455 --> 00:15:56,373
चलने वाली तस्वीरें?
292
00:15:56,456 --> 00:15:59,334
अरे, हाँ, सर।
मैंने एक निकलोडियन पर देखी थी।
293
00:15:59,418 --> 00:16:03,172
वह साइकिल पर एक आदमी की फ़िल्म थी।
लगता था वह वहीं है।
294
00:16:03,255 --> 00:16:06,091
बढ़िया। तो "एयर बड"
एक कुत्ते के बारे में है
295
00:16:06,175 --> 00:16:09,261
जिसे मिडल स्कूल की बास्केबाल टीम
में खेलने का मौक़ा मिलता है,
296
00:16:09,344 --> 00:16:13,140
क्योंकि नियमों की किताब में ऐसा कुछ
स्पष्ट नहीं लिखा कि वह नहीं खेल सकता।
297
00:16:13,932 --> 00:16:18,228
तो हम बेईमानी नहीं कर रहे,
हम बस एक बचाव का रास्ता निकाल रहे हैं।
298
00:16:18,312 --> 00:16:19,646
अरे, शुक्रिया!
299
00:16:21,815 --> 00:16:23,984
कार्सन, मैं बस...
300
00:16:24,067 --> 00:16:25,819
मैं नहीं चाहता
मेरे जाने के बाद तुम यह सोचो
301
00:16:25,903 --> 00:16:27,821
कि तुम्हें मेहनत नहीं करनी चाहिए।
302
00:16:28,655 --> 00:16:32,367
या "एयर बड" अच्छी फ़िल्म है। मेरा मतलब,
वह कोई "मैन ऑन बाइसिकल" नहीं है।
303
00:16:42,085 --> 00:16:44,838
फिर तुम पिघली हुई स्टील से
कार्बन निकाल देते हो
304
00:16:44,922 --> 00:16:48,258
जब तक उसका संघटन ऐसा ना हो जाए
कि वह उस माइक्रोसंरचना को कायम रख सके।
305
00:16:51,845 --> 00:16:55,724
एक बार मुझे अपनी स्टेनलेस स्टील की डस्टबिन
में सूप उबालना पड़ा था, लंबी कहानी है,
306
00:16:55,807 --> 00:16:58,519
और तभी मैं थैक्सगिविंग पर
खाना सर्व कर पाई, तो शुक्रिया।
307
00:17:00,771 --> 00:17:01,939
और मुझे बस यह कहना है,
308
00:17:02,022 --> 00:17:06,234
जानती हूँ कि होर्हे का आपकी जगह
मुझे चुनना पागलपन है।
309
00:17:06,318 --> 00:17:07,861
मेरा मतलब, आपको तो कोई भी मिल सकता है।
310
00:17:07,944 --> 00:17:11,490
अल्फ्रेड हिचकॉक आपको सताने के लिए
चावल की खीर भी छोड़ दें।
311
00:17:11,573 --> 00:17:12,574
प्यार अजीब होता है।
312
00:17:13,659 --> 00:17:16,203
अरे, ऐसा हमेशा होता है, मेरी जान।
313
00:17:16,286 --> 00:17:18,704
शक्तिशाली मर्द अपनी काम वालियों के प्रति
आकर्षण रोक नहीं पाते।
314
00:17:20,665 --> 00:17:22,416
ख़ैर, समझने के लिए शुक्रिया।
315
00:17:22,501 --> 00:17:24,627
पता है, मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
316
00:17:25,671 --> 00:17:28,006
दरअसल, मेरे जीवन की यही कहानी है।
317
00:17:29,883 --> 00:17:31,635
रुको। आप गाना गाएँगी?
318
00:17:31,718 --> 00:17:34,096
अजीब बात है।
आप कोई मुख्य किरदार तो हैं न...
319
00:17:34,179 --> 00:17:35,931
रुको। मेरा बैकपैक, क्यों...
320
00:17:36,014 --> 00:17:41,311
ब्यॉर्न नाम के स्वीड से हो गया था प्यार
उसकी आया लाती थी रोज़ सुबह चाय
321
00:17:41,395 --> 00:17:44,147
पता चला ठरकी ब्यॉर्न
को अच्छा लगता था आया का पॉर्न
322
00:17:44,231 --> 00:17:47,025
और मेरे सारे इरादे मिल गए मिट्टी में
323
00:17:47,109 --> 00:17:49,695
मैं हूँ ख़ूबसूरत और होशियार
324
00:17:49,778 --> 00:17:55,117
और हमेशा, हमेशा नहीं मिलता मुझे मेरा प्यार
325
00:17:55,200 --> 00:17:57,703
क्या आपको ड्राइव करते हुए गाना चाहिए?
326
00:17:57,786 --> 00:18:03,083
एक था टैक्सस से, जो करता था सट्टे का काम
जुराबें ठीक करने को उसने बुलाई एक लड़की
327
00:18:03,166 --> 00:18:08,839
और जब उसकी जुराबें पहुँची इश्कबाज़ी तक
मैं सटक ली वहाँ से
328
00:18:08,922 --> 00:18:11,508
हर कोशिश करती हूँ पूरा दम लगाकर
329
00:18:11,592 --> 00:18:16,722
और हमेशा, हमेशा नहीं मिलता मुझे मेरा प्यार
330
00:18:16,805 --> 00:18:22,311
हुआ था प्यार रोल्स रॉयस के मालिक से
सपने देखे कि बनूँगी उसकी दुल्हन
331
00:18:22,394 --> 00:18:25,314
पर जब उसकी ड्राइवर निकली एक लड़की
332
00:18:25,397 --> 00:18:27,316
उन दोनों ने बनाया मेरा ही बेवकूफ़
333
00:18:29,276 --> 00:18:31,320
यह चल कैसे रही है?
334
00:18:33,197 --> 00:18:35,782
लगता है कभी
ख़त्म नहीं कर पाऊँगी मैं यह श्राप
335
00:18:35,866 --> 00:18:38,660
क्योंकि अब मेरे डॉक्टर के पास है यह नर्स
336
00:18:38,744 --> 00:18:41,330
और भी बदतर कि वह नर्स चाहती है
मैं यहाँ से हो जाऊँ दफ़ा
337
00:18:41,413 --> 00:18:44,082
जैसे पँखे से धूल
338
00:18:44,166 --> 00:18:46,752
तो उम्मीद है तुमने मज़ा कर लिया होगा
339
00:18:46,835 --> 00:18:49,963
क्योंकि बात यह है
कि अब तुम्हारा किस्सा ख़त्म
340
00:18:50,047 --> 00:18:54,551
क्योंकि इस बार, जान, अरे, इस बार, जान
341
00:18:54,635 --> 00:18:58,430
हाँ, इस बार, जान, मिलेगा मुझे
342
00:18:58,514 --> 00:19:04,269
मुझे मेरा प्यार
343
00:19:11,401 --> 00:19:12,903
आप क्या कर रही हैं?
344
00:19:13,695 --> 00:19:14,738
निकलो बाहर।
345
00:19:15,739 --> 00:19:18,075
क्या यह स्टेनलेस स्टील की है?
346
00:19:18,158 --> 00:19:23,372
अरे, मुझसे चिकनी-चुपड़ी बातें मत करो।
मुझे होर्हे चाहिए। मैं उसे प्यार करती हूँ।
347
00:19:23,455 --> 00:19:26,792
और थक चुकी हूँ यह सुनते-सुनते कि मैं कितनी
तमीज़दार हूँ कि रास्ते से हट जाती हूँ।
348
00:19:26,875 --> 00:19:28,669
अब कार से निकलो!
349
00:19:30,963 --> 00:19:33,173
और वापस आने की सोचना भी मत।
350
00:19:34,091 --> 00:19:36,510
आप ऐसा नहीं कर सकतीं।
मैं यहाँ खलनायिका नहीं हूँ।
351
00:19:36,593 --> 00:19:40,097
तुमने मेरी सगाई में आकर
मेरा भविष्य तबाह कर दिया।
352
00:19:40,180 --> 00:19:41,723
यही तो करती है खलनायिका।
353
00:19:42,474 --> 00:19:46,520
हाँ, ख़ैर, स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया
पर मुझे लगता है आप एक नाज़ी हैं।
354
00:19:47,187 --> 00:19:49,690
हूँ मैं नाज़ी।
355
00:19:49,773 --> 00:19:51,400
कम से कम मैं अपना बैकपैक तो ले...
356
00:20:04,580 --> 00:20:06,874
तुम मुझे बताना चाहोगी कि क्या हो रहा है?
357
00:20:07,499 --> 00:20:12,462
हो यह रहा है
कि मैं तुमसे झूठ बोलती रही हूँ।
358
00:20:13,422 --> 00:20:17,968
सबसे बोलती रही हूँ। पर ख़ासकर कार्सन से।
359
00:20:21,638 --> 00:20:22,806
मैं उसकी बहन नहीं हूँ।
360
00:20:24,308 --> 00:20:25,851
मैं उसकी माँ हूँ।
361
00:20:26,935 --> 00:20:28,145
अरे, एम्मा।
362
00:20:30,731 --> 00:20:32,191
देखो, ऐसा होना तो नहीं था।
363
00:20:33,150 --> 00:20:35,611
मैं इतनी छोटी थी
और मेरे माँ-बाप ने मुझे निकाल दिया,
364
00:20:35,694 --> 00:20:38,363
और मैं भटकी हुई लड़कियों के
प्रसूति विभाग में जा पहुँची,
365
00:20:38,447 --> 00:20:40,532
हालांकि हम ऐसी नहीं थीं।
366
00:20:42,367 --> 00:20:44,036
और जब कार्सन पैदा हुआ,
367
00:20:44,661 --> 00:20:47,706
मैंने सबसे यही कहा, उसे भी,
कि वह मेरा भाई था।
368
00:20:48,874 --> 00:20:51,793
मैं मिल्ड्रेड लेटन और उसकी बूढ़ी पलटन
को वह सब कहने नहीं दे सकती थी
369
00:20:51,877 --> 00:20:54,796
जो वे कहतीं अगर
उन्हें सच्चाई का पता चल जाता।
370
00:20:56,757 --> 00:20:58,592
पर, अब तुम जान गए हो।
371
00:21:00,928 --> 00:21:04,097
तो अगर इससे हमारा रिश्ता ख़त्म हो गया
तो मैं समझ जाऊँगी, जॉश।
372
00:21:04,181 --> 00:21:07,893
इससे तुम्हारे बारे में मैं क्या सोचता हूँ
वह नहीं बदलेगा, एम्मा। बिल्कुल नहीं।
373
00:21:16,443 --> 00:21:17,444
कार्सन।
374
00:21:18,403 --> 00:21:21,657
मुझे लगता है मैंने तुम्हें काम पूरा
होने तक अपनी कुर्सी में बैठने को कहा था।
375
00:21:21,740 --> 00:21:23,992
-हो तो नहीं सकता...
-आपने मुझसे झूठ बोला था। आप झूठी हैं!
376
00:21:24,618 --> 00:21:25,744
नहीं, कार्सन।
377
00:21:36,046 --> 00:21:38,632
मलिस्सा
378
00:21:45,180 --> 00:21:46,807
तुमने मेरा दिल गुम कर दिया।
379
00:21:46,890 --> 00:21:49,017
मैंने तुम्हें अपना दिल दिया,
और तुमने उसे गुम कर दिया।
380
00:21:49,101 --> 00:21:52,229
पक्का मैंने वह तुम्हें वापस नहीं किया?
अपना बैकपैक देखो। क्योंकि मैं...
381
00:21:52,312 --> 00:21:54,523
तो फिर मेरे पास तुम्हारा दिल क्यों है?
382
00:21:59,319 --> 00:22:00,904
शायद मैं खलनायिका ही हूँ।
383
00:22:07,369 --> 00:22:09,997
अरे, नहीं, क्या यह ड्रीम बैले है?
384
00:22:10,080 --> 00:22:12,374
नहीं, ड्रीम बैले नहीं होने वाला। अच्छा?
385
00:22:12,457 --> 00:22:14,960
वो बहुत खिझाऊ और बेवकूफ़ाना होते हैं।
हर चीज़ को धीमा कर देते हैं।
386
00:22:15,043 --> 00:22:16,837
किसी को ड्रीम बैले अच्छे नहीं लगते।
किसी को नहीं।
387
00:22:24,761 --> 00:22:28,015
मेरे पास इसके लिए समय नहीं है।
मुझे वापस जाना है शमिगा...
388
00:22:30,517 --> 00:22:33,437
दरअसल, नहीं, मुझे वापस नहीं जाना है
389
00:22:33,520 --> 00:22:36,106
क्योंकि वहाँ मेरे लिए कुछ नहीं है।
390
00:22:38,108 --> 00:22:40,235
मेरे लिए कहीं भी कुछ भी तो नहीं है,
सच में,
391
00:22:40,319 --> 00:22:42,237
तो बेहतर होगा कहीं ना जाऊँ।
392
00:22:48,285 --> 00:22:52,539
कार्सन! कार्सन!
393
00:22:53,207 --> 00:22:55,125
अच्छा तो।
394
00:22:55,959 --> 00:22:57,669
मैं जीवन भर इन जंगलों में घूमा हूँ।
395
00:22:57,753 --> 00:23:00,672
पर यह पहली बार है
कि छह फुट लंबा साँप सामने आया है।
396
00:23:00,756 --> 00:23:03,467
दरअसल, 6'1"। और मेरा बीएमआई 19...
397
00:23:07,304 --> 00:23:08,889
यह है मेरी छोकरी चुराने के लिए।
398
00:23:09,765 --> 00:23:13,393
वह तो अब मेरे साथ है भी नहीं,
वह डॉक् लोपेज़ के साथ है।
399
00:23:24,071 --> 00:23:26,865
जॉश
400
00:23:31,662 --> 00:23:34,581
मैं निऑन चिन्हों
और धुएँ से भरे कमरों की बात कर रही हूँ
401
00:23:34,665 --> 00:23:36,792
स्नूकर के मेज़ और वेश्याएँ
402
00:23:36,875 --> 00:23:38,877
आवारा औरतें जो बिन ब्याही माँएँ बनती हैं
403
00:23:38,961 --> 00:23:41,004
गंदी भाषा बोलते हुए गुंडे
404
00:23:41,088 --> 00:23:43,090
आपके आंगन में ख़ुद शैतान नाचता हुआ
405
00:23:43,173 --> 00:23:45,175
आधी रात को पालने से बच्चों को चुराता हुआ
406
00:23:45,259 --> 00:23:47,344
गायें और भेड़ें कर रहे होंगे संभोग
407
00:23:47,427 --> 00:23:49,596
शैतान का ठप्पा माथे पर लिए बच्चे
408
00:23:49,680 --> 00:23:53,642
सब शहर के बाहर से आए हुए डॉ. स्किनर
और मिस गिम्बल की बदौलत
409
00:23:53,725 --> 00:23:58,021
बेहतर होगा अपने पति को पकड़कर रखें
और भी बेहतर अपनी बीवी पर नज़र रखें
410
00:23:58,105 --> 00:24:01,775
होने वाली है कुछ मुसीबत और अनबन
411
00:24:01,859 --> 00:24:03,944
-अरे, हो गई है यहाँ अनबन
-है यहाँ अनबन
412
00:24:04,027 --> 00:24:06,780
-और मुसीबत
-मुसीबत
413
00:24:06,864 --> 00:24:10,617
-और नस्लों की मिलावट का ज़िक्र रहने दो
-यह तो है बुरी ख़बर
414
00:24:10,701 --> 00:24:12,744
-आओ प्रभु से प्रार्थना करें
-प्रभु से प्रार्थना करें
415
00:24:12,828 --> 00:24:14,997
-कि बचाएँ हमें वह जल्द
-बचाएँ हमें वह जल्द
416
00:24:15,080 --> 00:24:18,458
क्योंकि शमिगाडून में हो गई है
अनबन और मुसीबत!
417
00:24:19,501 --> 00:24:21,670
-समय है वोट देने का
-वोट देने का
418
00:24:21,753 --> 00:24:24,006
-और लेटन को वोट दें
-लेटन को वोट दें
419
00:24:24,089 --> 00:24:27,301
एक यही है जो बचाएगी
हमारे शहर को शैतान से
420
00:24:27,384 --> 00:24:28,385
हमें बचाओ अभी
421
00:24:28,468 --> 00:24:30,345
-उम्मीद है कि यह
-उम्मीद है यह
422
00:24:30,429 --> 00:24:32,598
-बचाएगी हमें जल्द
-बचाए हमें जल्द
423
00:24:32,681 --> 00:24:35,434
क्योंकि हो गई है यहाँ अनबन और मुसीबत
424
00:24:35,517 --> 00:24:37,686
अनबन और मुसीबत
425
00:24:37,769 --> 00:24:39,897
दुख और घबराहट
426
00:24:39,980 --> 00:24:42,065
दुख और घबराहट
427
00:24:42,149 --> 00:24:47,779
अनबन और मुसीबत
428
00:24:47,863 --> 00:24:51,617
शमिगाडून में
429
00:24:53,619 --> 00:24:55,621
उपशीर्षक अनुवादक: मोनिका सराफ़