1 00:00:11,053 --> 00:00:14,056 लॉर्न माइकल्स प्रस्तुत करते हैं 2 00:00:41,291 --> 00:00:44,711 शमिगाडून से तीन साल और नौ महीने पहले 3 00:00:47,297 --> 00:00:49,091 उसने बक्सा खोल दिया? 4 00:00:50,509 --> 00:00:52,386 तुमने बताया नहीं था कि यहाँ बिना कपड़ों के लोग होंगे। 5 00:00:52,469 --> 00:00:54,680 मुझे पता नहीं था। डेव ने बताया नहीं था। 6 00:00:55,472 --> 00:00:58,016 अरे, नहीं। क्या डेव बिना कपड़ों के होगा? 7 00:00:59,059 --> 00:01:02,020 उसके किरदार का नाम है "सत्य का बेपनाह साधक," 8 00:01:02,104 --> 00:01:03,438 तो मेरे ख़्याल से हाँ। 9 00:01:03,522 --> 00:01:05,147 मैं डेव को बिना कपड़ों के नहीं देख सकता। 10 00:01:05,232 --> 00:01:06,567 बेशक़ देख सकते हो, हम डॉक्टर हैं। 11 00:01:06,650 --> 00:01:08,986 मैं घुटनों का ऑप्रेशन करता हूँ। यह तो मेरे वेतन से बहुत... 12 00:01:09,069 --> 00:01:10,320 डेव ही है। 13 00:01:10,404 --> 00:01:11,405 निकलो। 14 00:01:12,239 --> 00:01:13,448 निकलो। 15 00:01:13,949 --> 00:01:16,660 क्योंकि मैं जानता नहीं कि अंदर क्या है। 16 00:01:16,743 --> 00:01:17,744 माफ़ कीजिए। 17 00:01:17,828 --> 00:01:19,496 -माफ़ करें। 18 00:01:19,580 --> 00:01:21,331 -माफ़ कीजिए। -झूठी। 19 00:01:21,415 --> 00:01:23,125 -मैं कोशिश कर रही हूँ। -चलो। जल्दी करो। 20 00:01:23,208 --> 00:01:24,459 अपने पंजों के बल चलो। 21 00:01:29,756 --> 00:01:31,175 एकांत कक्ष थिएटर 22 00:01:33,844 --> 00:01:35,220 हे भगवान। 23 00:01:37,431 --> 00:01:38,640 वाह। 24 00:01:39,433 --> 00:01:41,143 कितना सुंदर है। 25 00:01:41,935 --> 00:01:43,145 पकड़ लिया। 26 00:01:44,521 --> 00:01:45,647 आई लव यू। 27 00:01:46,773 --> 00:01:48,692 अरे, मुझे माफ़ करना। 28 00:01:48,775 --> 00:01:50,652 मैं नहीं चाहती कि तुम्हें कोई दबाव महसूस हो। 29 00:01:50,736 --> 00:01:54,406 और, यह कहना अजीब है कि जिस रात हमने डेव का लिंग देखा, तो शायद... 30 00:01:54,489 --> 00:01:55,866 आई लव यू टू। 31 00:02:08,503 --> 00:02:09,505 अरे, माफ़ कीजिए। 32 00:02:09,588 --> 00:02:12,966 मैं माता-पिता से बृहस्पतिवार को 3:00 से 5:00 बजे के बीच मिलती हूँ। 33 00:02:13,050 --> 00:02:14,426 अच्छा है कि मेरा कोई बच्चा नहीं है। 34 00:02:15,844 --> 00:02:18,222 जॉश स्किनर। डॉ. जॉश स्किनर। 35 00:02:18,305 --> 00:02:20,182 अरे, मुझे पता है तुम कौन हो। 36 00:02:21,183 --> 00:02:23,310 तुम ही ने बेचारी बेट्सी मैकडॉना का दिल तोड़ा, 37 00:02:23,393 --> 00:02:25,395 फिर बीवी ढूँढने के घटिया प्रयास में 38 00:02:25,479 --> 00:02:27,105 शहर की हर औरत के साथ पुल के पार गए। 39 00:02:27,189 --> 00:02:29,775 और उसका क्या नतीजा निकला? मिली कोई अच्छी सी? 40 00:02:29,858 --> 00:02:31,401 मैं अभी भी ढूँढ रहा हूँ। 41 00:02:31,485 --> 00:02:33,153 यहाँ ढूँढने में अपना वक़्त बर्बाद मत करो, प्लीज़। 42 00:02:33,237 --> 00:02:35,822 मैं 100 डॉलर के लिए भी तुम्हारे साथ उस पुल के पार नहीं जाने वाली। 43 00:02:35,906 --> 00:02:38,075 दरअसल, मैं रहने के लिए कोई जगह ढूँढ रहा हूँ। 44 00:02:38,158 --> 00:02:40,118 सुना है स्कूल के ऊपर किराए के लिए कोई कमरा है। 45 00:02:40,202 --> 00:02:41,453 तुमने ग़लत सुना है। 46 00:02:41,537 --> 00:02:44,331 अब, अगर तुम बुरा ना मानो, मुझे और भी ज़रूरी काम करने हैं। 47 00:02:44,414 --> 00:02:46,625 तो मिल्ड्रेड लेटन तुम तक भी पहुँच गई। 48 00:02:47,417 --> 00:02:48,418 मिल्ड्रेड लेटन? 49 00:02:48,502 --> 00:02:52,798 उसने मेरी गर्लफ... पहले वाली और मुझे सराय से निकलवा दिया, 50 00:02:52,881 --> 00:02:55,551 और शहर में सबको इतना डरा दिया है कि कोई हमें कमरा देने को तैयार नहीं है। 51 00:02:55,634 --> 00:02:57,135 वह औरत ख़तरनाक है। 52 00:02:57,219 --> 00:02:58,762 पता है, वह लगातार दख़ल देती रहती है, 53 00:02:58,846 --> 00:03:01,223 मुझे बताने की कोशिश करती है कि मैं अपनी क्लास में क्या पढ़ाऊँ। 54 00:03:01,306 --> 00:03:04,560 मेरा मतलब, उसने जंगली फूलों की मेरी किताब लेकर सारे पुंकेसरों पर काटे मार दिए। 55 00:03:04,643 --> 00:03:06,061 तो उसे तुमसे भी दिक्क्त है। 56 00:03:07,062 --> 00:03:08,480 हाँ, हैरानी की बात नहीं है। 57 00:03:09,314 --> 00:03:12,192 तो, वह करती क्या है? उसका पूरे शहर पर नियंत्रण है? 58 00:03:12,276 --> 00:03:14,653 लगभग। पर मुझपर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। 59 00:03:15,445 --> 00:03:17,906 यह साबित करने का मैं एक बढ़िया तरीका सोच सकता हूँ। 60 00:03:23,412 --> 00:03:27,749 मुझे लगता है मेरे यहाँ एक हैंडीमैन काम आ सकता है। 61 00:03:29,293 --> 00:03:30,669 कमरे के बदले में। 62 00:03:30,752 --> 00:03:33,005 अरे, हाँ, हैंडीमैन। 63 00:03:33,088 --> 00:03:37,217 मैं हरफ़नमौला हूँ। अपने फ़्लैट में मैंने एक घंटे में सारी तस्वीरें लगा दी थीं। 64 00:03:38,135 --> 00:03:40,387 आँखों से देखकर सब अनुमान लगाया था। काफ़ी ज़बरदस्त हूँ। 65 00:03:40,971 --> 00:03:43,056 तुम्हें लगा होगा तुम बड़े बहादुर हो। 66 00:03:43,140 --> 00:03:45,184 तुम कल सुबह 9:00 बजे से शुरू कर सकते हो। 67 00:03:45,267 --> 00:03:47,186 अब, मुझे माफ़ करो, मुझे काम करना है। 68 00:03:47,269 --> 00:03:48,520 समझ गया। 69 00:03:49,938 --> 00:03:50,939 शुक्रिया। 70 00:04:03,118 --> 00:04:05,078 -8:00 बजे आ जाना। -आ जाऊँगा। 71 00:04:07,122 --> 00:04:08,999 मुझे अपनी नर्स से यह अपेक्षा है: 72 00:04:09,082 --> 00:04:13,879 मेहनत, अनुशासन और मेरे आदेशों का पूरी तरह से पालन करने की उत्सुकता। 73 00:04:14,630 --> 00:04:15,839 बेशक़। 74 00:04:16,632 --> 00:04:21,428 तो, डॉ. लोपेज़, क्या आप बहुत सी नर्सें रख चुके हैं? 75 00:04:22,221 --> 00:04:23,222 हाँ। 76 00:04:24,431 --> 00:04:26,642 अब मैं तुम्हें अपने उपकरण दिखाना चाहूँगा। 77 00:04:27,768 --> 00:04:29,770 इसे कहते हैं प्रसूती पर्फोरेटर। 78 00:04:30,687 --> 00:04:33,649 सच में? यह तो ऐसा लग रहा है जैसे इसे लॉबस्टर खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। 79 00:04:36,109 --> 00:04:37,444 पापा? 80 00:04:38,278 --> 00:04:41,031 माफ़ करना, बेटे। मुझे कुछ लेना था। 81 00:04:41,740 --> 00:04:43,283 क्या लिया है आपने? 82 00:04:44,660 --> 00:04:46,578 क्या है? मुझे दिखाएँ। 83 00:04:48,956 --> 00:04:52,709 पापा, यह तो सर्जिकल क्रीम है। आपको इससे क्या काम हो सकता है? 84 00:04:53,460 --> 00:04:56,630 -आपस की बात है। -मेरी क्रीम है तो नहीं। 85 00:04:56,713 --> 00:04:58,757 रहने भी दें। उन्हें लेने दें। 86 00:04:58,841 --> 00:05:02,052 और अब आपने मेरी नई नर्स को मेरे खिलाफ़ बोलने के लिए उकसा दिया। 87 00:05:02,135 --> 00:05:06,181 ठीक है। तुम्हारी माँ और मैं मूड में हैं, 88 00:05:06,265 --> 00:05:08,725 और पिछली बार इससे बहुत मदद मिली थी, तो... 89 00:05:08,809 --> 00:05:11,812 -पापा, यहाँ एक महिला बैठी हुई है। -अरे, मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। 90 00:05:11,895 --> 00:05:14,481 प्रेम क्रीड़ा के लिए आपकी उम्र बहुत ज़्यादा है। यह अनुचित है। 91 00:05:14,565 --> 00:05:15,816 इसे अभी वापस रखें। 92 00:05:19,903 --> 00:05:22,906 माफ़ करना। तुम्हें पता चल जाएगा कि मुझे टोका-टाकी पसंद नहीं। 93 00:05:22,990 --> 00:05:26,118 -डॉक् लोपेज़, माफ़ करें, पर... -कहा ना मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकता। 94 00:05:26,201 --> 00:05:27,202 -पर मैं... -नैंसी! 95 00:05:27,286 --> 00:05:30,205 अगर तुमको शादी के बिना बच्चा पैदा करना है, तो यह तुम्हारी परेशानी है। 96 00:05:30,289 --> 00:05:33,292 पर मैं इसमें कोई मदद नहीं कर सकूंगा। अब मेरे दफ़्तर से चली जाओ, प्लीज़। 97 00:05:33,375 --> 00:05:34,293 रुको, क्या? 98 00:05:36,003 --> 00:05:37,754 आपको दिक्कत क्या है? 99 00:05:37,838 --> 00:05:39,756 आप उस लड़की को ऐसे ही वापस नहीं भेज सकते। 100 00:05:39,840 --> 00:05:42,134 मैं अपने मरीज़ों को चुनने का पूरा हक़ रखता हूँ। 101 00:05:42,217 --> 00:05:44,344 पर शहर में आप ही एक डॉक्टर हैं। 102 00:05:47,139 --> 00:05:48,140 एपिफ़नी। 103 00:05:48,223 --> 00:05:53,145 ई-पी-आई-पी-एच-ए-एन-वाई। एपिफ़नी। 104 00:05:53,228 --> 00:05:54,563 शाबाश, ज़नीटा। 105 00:05:54,646 --> 00:05:57,482 टॉमी, तुम्हारा शब्द है "कथार्सिस"। 106 00:05:58,400 --> 00:06:00,444 -कथार्सिस। सी-ए... -हेलो! 107 00:06:01,528 --> 00:06:04,823 बच्चो, हमारे नए हैंडीमैन, डॉ. स्किनर को गुड मॉर्निंग बोलो। 108 00:06:04,907 --> 00:06:08,035 गुड मॉर्निंग, डॉ. स्किनर। 109 00:06:09,536 --> 00:06:10,537 हेलो, बच्चो। 110 00:06:12,372 --> 00:06:13,373 कैसे हो? 111 00:06:15,292 --> 00:06:16,293 तो, मैं कहाँ से शुरू करूँ? 112 00:06:16,376 --> 00:06:19,129 सामान रखने वाली अलमारी का दरवाज़ा कई हफ़्तों से अटका पड़ा है। 113 00:06:19,213 --> 00:06:20,172 अभी देखता हूँ। 114 00:06:20,255 --> 00:06:22,174 अब, टॉमी, फिर से शुरू करते हैं। 115 00:06:23,634 --> 00:06:26,053 -तुम्हारा शब्द है "कथार्सिस"। -मिस टेट? 116 00:06:27,179 --> 00:06:30,098 हाँ, यह तो सच में अटका पड़ा है। कुछ और ठीक करना है? 117 00:06:30,182 --> 00:06:31,517 तो तुम कोशिश भी नहीं करोगे? 118 00:06:31,600 --> 00:06:34,186 नहीं, मैं हार नहीं मान रहा। बस कोई और काम करना चाहता हूँ। 119 00:06:34,269 --> 00:06:36,647 तो, हार मान रहे हो। 120 00:06:36,730 --> 00:06:39,483 बच्चो, इस बारे में शेक्सपियर क्या कहते हैं? 121 00:06:40,067 --> 00:06:42,736 "कायर अपनी मौत से पहले कई बार मौत को गले लगाते हैं; 122 00:06:42,819 --> 00:06:45,948 बहादुर मौत का स्वाद बस एक बार चखते हैं।" 123 00:06:46,698 --> 00:06:51,787 शेक्सपियर। इतना अनुभवशील और इतनी ख़ूबसूरती से व्यक्त किया। 124 00:06:51,870 --> 00:06:53,121 उसका मतलब क्या है? 125 00:06:53,705 --> 00:06:57,000 इसका मतलब है कि समस्या का समाधान ढूँढने के बजाय उससे दूर भागने का कोई फ़ायदा नहीं। 126 00:06:57,793 --> 00:07:00,295 देखते हैं मैं इसकी व्याख्या कैसे कर सकती हूँ। 127 00:07:01,046 --> 00:07:04,883 अरे, सच में, संगीतमय व्याख्या की ज़रूरत नहीं है। मैं समझ गया। 128 00:07:04,967 --> 00:07:11,849 जब तुम्हें करना हो कोई काम तो कोशिश करो पूरा दिल लगाकर 129 00:07:11,932 --> 00:07:15,894 जीवन की अथाह ख़ुशियाँ मिलती हैं उन लड़के-लड़कियों को 130 00:07:15,978 --> 00:07:18,981 जो उसे अंजाम देते हैं जो वे शुरू करते हैं 131 00:07:19,064 --> 00:07:23,402 काम सामने हो तो कामचोर खिसकते हैं क्योंकि 132 00:07:23,485 --> 00:07:26,029 अब नहीं आता मज़ा 133 00:07:26,113 --> 00:07:29,324 पर जिन मर्दों के लिए सारी दुनिया बजाती है ताली 134 00:07:29,408 --> 00:07:33,036 हैं वो मर्द जो कोशिश रखते हैं जारी जब तक ना दें काम को अंजाम 135 00:07:33,120 --> 00:07:35,873 -हाँ। -अरे, कई बार, तुम कहना चाहोगे 136 00:07:36,748 --> 00:07:39,459 "मेरे पास देने को कुछ नहीं है बचा" 137 00:07:40,210 --> 00:07:44,715 पर जो जीवन आधा-अधूरा जिया हो वह जीना भी है कोई जीना 138 00:07:46,175 --> 00:07:47,176 बस करो। अच्छा। 139 00:07:47,259 --> 00:07:54,224 तो यह है अच्छी सी सलाह जो देना चाहती हूँ मैं तुम्हें 140 00:07:54,308 --> 00:07:59,062 तुम्हें हमेशा करनी चाहिए कोशिश पूरा मन लगाकर 141 00:08:00,314 --> 00:08:03,150 मिस टेट ठीक बोल रही हैं। आप आधी-अधूरी ज़िंदगी कैसे जी सकते हैं? 142 00:08:03,233 --> 00:08:04,818 या आधे दोस्त कैसे बन सकते हैं? 143 00:08:04,902 --> 00:08:07,154 आप हार क्यों मानते रहते हैं, डॉ. स्किनर? 144 00:08:07,237 --> 00:08:08,280 हाँ। क्यों? 145 00:08:08,363 --> 00:08:09,364 बुद्धू 146 00:08:09,448 --> 00:08:11,158 अरे, बस करो। एक दरवाज़ा ही तो है। 147 00:08:11,241 --> 00:08:12,492 ऐसा क्या? 148 00:08:13,702 --> 00:08:17,581 -जब तुम्हें करना हो कोई काम -जब तुम्हें करना हो कोई काम 149 00:08:17,664 --> 00:08:21,001 -तो कोशिश करो पूरा दिल लगाकर -तो कोशिश करो पूरा दिल लगाकर 150 00:08:21,084 --> 00:08:22,461 जीवन की अथाह ख़ुशियाँ 151 00:08:22,544 --> 00:08:24,338 -मिलती हैं उन लड़के-लड़कियों को -लड़के-लड़कियों को 152 00:08:24,421 --> 00:08:28,008 -जो अंजाम देते हैं जो वो करते हैं शुरू -श-उ-र-ऊ! 153 00:08:28,091 --> 00:08:31,136 काम सामने हो तो कामचोर खिसकते हैं 154 00:08:31,220 --> 00:08:34,847 -क्योंकि अब नहीं आता मज़ा -म-ज़-आ! 155 00:08:34,932 --> 00:08:38,184 पर जिन मर्दों के लिए सारी दुनिया बजाती है ताली 156 00:08:38,268 --> 00:08:41,938 हैं वो मर्द जो कोशिश रखते हैं जारी जब तक ना दे दें काम को अंजाम 157 00:08:42,022 --> 00:08:45,567 -अरे, कई बार, तुम कहना चाहोगे -अरे, कई बार, तुम कहना चाहोगे 158 00:08:45,651 --> 00:08:49,196 -"मेरे पास देने को कुछ नहीं है बचा" -"मेरे पास देने को कुछ नहीं है बचा" 159 00:08:49,279 --> 00:08:51,865 पर जो जीवन आधा-अधूरा जिया हो 160 00:08:51,949 --> 00:08:56,036 -वह जीना भी है कोई जीना -वह जीना भी है कोई ज-ई-न-आ! 161 00:08:56,119 --> 00:09:03,043 तो यह रही एक अच्छी सलाह जो देने को मैं हूँ मजबूर 162 00:09:03,126 --> 00:09:07,714 तुम्हें हमेशा करनी चाहिए कोशिश पूरा मन लगाकर 163 00:09:09,299 --> 00:09:11,468 गाना नहीं गाते, हुँह? समझ गया। 164 00:09:11,552 --> 00:09:13,178 मुझे गाना-वाना नहीं आता। 165 00:10:19,369 --> 00:10:21,914 तो यह रही एक अच्छी सलाह 166 00:10:21,997 --> 00:10:24,416 जो देने को मैं हूँ मजबूर 167 00:10:24,499 --> 00:10:27,169 तुम्हें हमेशा करनी चाहिए अपनी पूरी कोशिश 168 00:10:28,670 --> 00:10:30,839 चाहे जीवन ले तुम्हारा इम्तहान 169 00:10:32,382 --> 00:10:37,012 तुम्हें हमेशा करनी चाहिए अपनी पूरी कोशिश 170 00:10:37,095 --> 00:10:38,347 पूरा मन 171 00:10:38,430 --> 00:10:40,599 लगाकर 172 00:10:40,682 --> 00:10:42,851 ल-गा-क-र! 173 00:10:42,935 --> 00:10:44,144 लगाकर! 174 00:10:46,730 --> 00:10:48,106 हाँ! 175 00:10:48,815 --> 00:10:51,568 ये हँस क्यों रहे हैं? यहाँ हँसने वाली तो कोई बात नहीं हुई। 176 00:10:56,615 --> 00:11:01,036 शमिगाडून विभिन्न धर्मों की बेक सेल 177 00:11:02,913 --> 00:11:07,000 प्रेज़्बिटीरियन - मेथडिस्ट 178 00:11:20,764 --> 00:11:22,099 क्या मैं आपको कोई चीज़ पेश कर सकता हूँ? 179 00:11:23,392 --> 00:11:25,185 क्या कहते हैं मैं कौन सी लूँ? 180 00:11:25,269 --> 00:11:28,063 ज़्यादातर लोग हेलेन प्रिट की मकई की चिक्की या ऑंट पॉली की शूफ्लाई पाई 181 00:11:28,146 --> 00:11:30,107 पसंद करते हैं। 182 00:11:30,190 --> 00:11:33,485 बदकिस्मती से, किसी को मेरे रूबार्ब स्कवेयर में दिलचस्पी नहीं है। 183 00:11:33,569 --> 00:11:35,696 अरे, मुझे रूबार्ब स्कवेयर बहुत पसंद हैं। 184 00:11:35,779 --> 00:11:37,239 अच्छा? मुझे भी। 185 00:11:38,323 --> 00:11:40,033 और मुझे लगा मुझे ही पसंद थे। 186 00:11:40,742 --> 00:11:42,578 ख़ैर, वो हर किसी को अच्छे नहीं लगते। 187 00:11:44,872 --> 00:11:46,665 -मैं दो लूंगा। -बढ़िया। 188 00:11:49,960 --> 00:11:52,796 यह लो। अकेले मज़ा लेना मुझे अच्छा नहीं लगेगा। 189 00:11:52,880 --> 00:11:54,131 अरे, शुक्रिया। 190 00:11:56,550 --> 00:11:58,051 हॉवर्ड, अपनी डाइट भूल मत जाना। 191 00:11:58,135 --> 00:12:00,804 हमें फिर से परछत्ती से तुम्हारी मोटापे वाली पैंटें नहीं निकालनी। 192 00:12:00,888 --> 00:12:02,431 अरे। सॉरी, मिल्ड्रेड। 193 00:12:25,621 --> 00:12:26,830 मैंने तुम्हें ढूँढ ही लिया! 194 00:12:27,664 --> 00:12:30,167 अरे, चिंता मत करो, नैंसी। नहीं, मैं यहाँ मदद करने आई हूँ। 195 00:12:30,250 --> 00:12:31,877 मेरे ख़्याल से यह बच्चे का बाप होगा? 196 00:12:31,960 --> 00:12:33,879 जी, मैडम। नाविक फ्रेडी ड्रिग्स। 197 00:12:33,962 --> 00:12:35,714 अरे, तुम्हारी सेवा के लिए शुक्रिया। 198 00:12:37,299 --> 00:12:39,676 तुम पेट से हो और इस झोंपड़ी में रह रही हो? 199 00:12:39,760 --> 00:12:41,595 ओह, मेरे माता-पिता को बदनाम नहीं होना ना। 200 00:12:41,678 --> 00:12:43,639 पर प्लीज़, उन्हें मत बताना कि फ्रेडी यहाँ था। 201 00:12:43,722 --> 00:12:45,265 नैंसी और मैं शादी करना चाहते हैं, सच में। 202 00:12:45,349 --> 00:12:47,142 पर इसकी माँ को नाविक पसंद नहीं 203 00:12:47,226 --> 00:12:50,020 क्योंकि हम इतने अपशब्द जो सारे बोलते हैं... सॉरी। 204 00:12:50,103 --> 00:12:51,563 तो हम शादी नहीं कर सकते। 205 00:12:51,647 --> 00:12:53,273 सुनो। मैं तुम्हें परखने नहीं वाली। 206 00:12:53,357 --> 00:12:56,193 मुझे बस पक्का करना है कि तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को कुछ ना हो। 207 00:12:56,276 --> 00:12:57,444 कितने महीने पेट से हो? 208 00:12:57,528 --> 00:13:01,156 मुझे पक्का नहीं पता। मेरे पास इतने सवाल हैं और कुछ पता नहीं किससे पूछूँ। 209 00:13:02,574 --> 00:13:04,076 जैसे, बच्चा कहाँ से बाहर आता है? 210 00:13:04,159 --> 00:13:07,329 मुझे लगता है दो विकल्प होंगे, पर दोनों अजीब लगते हैं। 211 00:13:07,412 --> 00:13:10,457 बच्चा तुम्हारी योनि से बाहर आता है, नैंसी। 212 00:13:11,500 --> 00:13:12,501 सच में? 213 00:13:12,584 --> 00:13:14,670 मैडम, मैं तो ऐसी भाषा बोलता तक नहीं। 214 00:13:14,753 --> 00:13:18,090 यह तो बस मेडिकल शब्दावली है, फ्रेडी। इससे डरने की कोई ज़रूरत नहीं। 215 00:13:18,924 --> 00:13:22,261 देखते हैं अगर मैं तुम्हारे लिए इसे आसान बना सकती हूँ। 216 00:13:27,516 --> 00:13:31,395 योनि के अंदर जाता है लिंग 217 00:13:31,478 --> 00:13:34,898 अंडाशय बनाते हैं अंडे मेरे और तुम्हारे लिए 218 00:13:35,858 --> 00:13:39,111 वीर्यकोष में सो रहे होते हैं शुक्राणु 219 00:13:39,194 --> 00:13:42,948 गर्भाशय की गर्दन में तैर सकते हैं वो आज़ादी से 220 00:13:43,615 --> 00:13:46,952 गर्भाशय नाल में जाकर मिलते हैं दोनों 221 00:13:47,828 --> 00:13:51,540 गर्भाशय में कोशिकाएँ अंकुरित होती हैं 222 00:13:51,623 --> 00:13:55,335 अपरा खाना उन्हें है पसंद 223 00:13:55,419 --> 00:13:59,131 जब तक बाहर ना आ जाए बच्चा... 224 00:14:00,507 --> 00:14:02,467 -योनि से? -हाँ! 225 00:14:02,551 --> 00:14:03,635 अब मेरे साथ गाओ। 226 00:14:05,470 --> 00:14:09,474 -योनि -के अंदर जाता है लिंग 227 00:14:09,558 --> 00:14:13,562 -अंडाशय -बनाते हैं अंडे मेरे और तुम्हारे लिए 228 00:14:13,645 --> 00:14:17,441 -वीर्यकोष -वीर्यकोष में सो रहे होते हैं शुक्राणु 229 00:14:17,524 --> 00:14:21,528 -गर्भाशय की गर्दन में -तैर सकते हैं वो आज़ादी से 230 00:14:21,612 --> 00:14:25,574 -गर्भाशय नाल -में जाकर मिलते हैं दोनों 231 00:14:25,657 --> 00:14:29,328 -गर्भाशय में -कोशिकाएँ अंकुरित होती हैं 232 00:14:29,411 --> 00:14:32,998 -अपरा -खाना उन्हें है पसंद 233 00:14:33,081 --> 00:14:37,753 जब तक बाहर ना आ जाए बच्चा योनि से 234 00:14:42,216 --> 00:14:44,384 कमीना कहीं का। 235 00:14:48,847 --> 00:14:51,558 यह वही स्किनर एहसास होगा जिसके बारे में मैंने इतना सुना है। 236 00:14:51,642 --> 00:14:55,604 अरे। मैं तो बस मन लगाकर पूरी कोशिश कर रहा था। 237 00:14:55,687 --> 00:14:58,440 ख़ैर, दिख रहा है कि तुम दरवाज़े से जीत नहीं पाए। 238 00:14:59,149 --> 00:15:01,485 शायद कल टूलकिट पर दोबारा से प्रहार करके देखना? 239 00:15:02,903 --> 00:15:04,363 तू! 240 00:15:04,446 --> 00:15:05,948 गोली मत चलाना! 241 00:15:06,031 --> 00:15:07,324 अरे, मैं गोली नहीं चलाने वाला। 242 00:15:07,407 --> 00:15:09,409 क्योंकि तू चल रहा है मेरे और मेरी बेट्सी के साथ 243 00:15:09,493 --> 00:15:10,869 चर्च में शादी करवाने अभी। 244 00:15:10,953 --> 00:15:11,912 क्या? 245 00:15:11,995 --> 00:15:15,457 अरे! आप मेरी बात सुनें, पैट्रिक मैकडूगल मैकडॉना। 246 00:15:15,541 --> 00:15:16,959 आप पागलों की तरह बंदूक लहराते 247 00:15:17,042 --> 00:15:18,669 और चिल्लाते हुए मेरी क्लास में नहीं आ सकते। 248 00:15:18,752 --> 00:15:19,753 समझे मेरी बात? 249 00:15:19,837 --> 00:15:21,171 जी, मैडम। 250 00:15:21,255 --> 00:15:23,131 क्या आप सच में अपनी बेटी को इतना कम मान देते हैं 251 00:15:23,215 --> 00:15:25,968 कि आपको मर्दों को धमकी देकर उसकी शादी करवानी पड़े? 252 00:15:26,051 --> 00:15:28,470 -क्या ऐसा है, पापा? -मैंने सोचा... 253 00:15:28,554 --> 00:15:31,265 मुझे तो लगता नहीं कि आपके उस दिमाग़ में ज़्यादा सोच-विचार चल रहा है। 254 00:15:31,348 --> 00:15:34,685 पर आप घर जाकर अपने बर्ताव के बारे में सोचेंगे, 255 00:15:34,768 --> 00:15:36,895 और अपनी बेटी को उसकी ज़िंदगी जीने देंगे। 256 00:15:36,979 --> 00:15:39,106 -बात समझ आई? -जी, मैडम। 257 00:15:40,065 --> 00:15:41,066 मैं अपनी बंदूक वापस ले सकता हूँ? 258 00:15:41,149 --> 00:15:44,778 यह तभी वापस मिलेगी जब मुझे लगेगा कि आपने सबक सीख लिया है। अब चलिए। 259 00:15:52,578 --> 00:15:53,579 शुक्रिया। 260 00:15:54,288 --> 00:15:58,625 काफ़ी मुश्किल होगा ना इतने सारे लोगों के बीच अकेली होना जिसका दिमाग़ काम करता हो। 261 00:15:58,709 --> 00:16:01,795 ये इतने बुरे नहीं हैं। बस अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं। 262 00:16:02,754 --> 00:16:05,674 मैं इन्हें आधुनिक बनने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करती हूँ, पर... 263 00:16:06,925 --> 00:16:08,427 क्या तुमने ब्रा के बारे में सुना है? 264 00:16:09,720 --> 00:16:12,014 -कुछ याद तो आ रहा है। -यह कमाल का नया आविष्कार है 265 00:16:12,097 --> 00:16:15,184 जो औरत के वक्षस्थल को कोर्सेट के बंधनों से मुक्त करता है। 266 00:16:15,267 --> 00:16:16,560 मुझे ब्रा बहुत अच्छी लगती है। 267 00:16:16,643 --> 00:16:20,355 पर मिल्ड्रेड और उसकी सखियों ने उन पर पाबंदी लगा रखी है। क्या बकवास है। 268 00:16:20,439 --> 00:16:22,733 इतनी बकवास। ब्रा तो सबसे अच्छी चीज़ है। 269 00:16:24,484 --> 00:16:27,654 मैं कल्पना कर सकती हूँ कि आप जैसे महानगर से आए इंसान को 270 00:16:27,738 --> 00:16:30,782 हम सब बहुत गंवार और पिछड़े लगते होंगे। 271 00:16:31,491 --> 00:16:34,453 तो, वहाँ सब कैसा है? उस बड़े शहर में। 272 00:16:35,829 --> 00:16:37,039 ख़ैर... 273 00:16:38,415 --> 00:16:40,125 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं! 274 00:16:40,209 --> 00:16:43,420 -अरे, माफ़ करना। मेरा यह मतलब नहीं... -मैं यह नहीं करने वाला। 275 00:16:43,504 --> 00:16:46,256 अच्छा। ठीक है। मुझे मत बताओ। 276 00:16:46,340 --> 00:16:48,842 -मज़े से शाम बिताना, डॉ. स्किनर। -नहीं... 277 00:16:54,389 --> 00:16:56,683 तो आगे के लिए, पीट, 278 00:16:56,767 --> 00:17:00,646 उबलती हुई कॉर्न पुडिंग के पतीलों से दूर रहना, ठीक है? 279 00:17:00,729 --> 00:17:02,940 तुम्हें और तुम्हारे काम को अच्छे से जानती हूँ। 280 00:17:17,412 --> 00:17:20,249 तो तुम अब नर्स बन गई हो। डॉक्टर कहाँ है? 281 00:17:20,332 --> 00:17:21,290 वह मछली पकड़ने गए हैं। 282 00:17:21,375 --> 00:17:23,085 तुम्हें क्या चाहिए? तुम यहाँ क्यों आए हो? 283 00:17:24,377 --> 00:17:26,046 मैं एक तरह से... मैं... 284 00:17:26,128 --> 00:17:27,881 -तुम्हें मेरी मदद चाहिए। -हाँ। 285 00:17:27,964 --> 00:17:30,050 सच में? पता नहीं तुम्हें याद है या नहीं, 286 00:17:30,133 --> 00:17:32,219 पर हम अलग हो चुके हैं और मुझे तुमसे नफ़रत है। 287 00:17:32,302 --> 00:17:35,097 पता है। पर मैं और किसके पास जाऊँ? प्लीज़। 288 00:17:36,849 --> 00:17:37,891 अच्छा। क्या बात है? 289 00:17:37,975 --> 00:17:39,810 अच्छा, तो तुम्हें याद है जब मैंने शहर की हर औरत के साथ 290 00:17:39,893 --> 00:17:40,894 पुल पार करने की कोशिश की थी? 291 00:17:40,978 --> 00:17:43,063 हाँ, मुझे याद है। 292 00:17:43,146 --> 00:17:45,899 तो, शहर की एक औरत रह गई थी। एम्मा टेट, वह स्कूल टीचर। 293 00:17:45,983 --> 00:17:47,860 तो मैं सोच रहा हूँ वही मुझे बाहर निकाल सकती है। 294 00:17:47,943 --> 00:17:49,695 तुम्हें स्कूल टीचर के साथ सच्चा प्रेम मिलेगा? 295 00:17:49,778 --> 00:17:52,030 पता नहीं। मुझे बस पता है कि कुछ तो गड़बड़ है। 296 00:17:52,114 --> 00:17:54,408 कल हम बात कर रहे थे और पता नहीं कहाँ से संगीत बजने लग पड़ा। 297 00:17:54,491 --> 00:17:55,367 और वह गुस्से में चली गई। 298 00:17:55,450 --> 00:17:57,911 -तो, तुम्हें गाना गाना था। -शायद। 299 00:17:57,995 --> 00:18:00,998 जॉश, तुम म्यूज़िकल में हो। म्यूज़िकल ऐसे ही होते हैं। 300 00:18:01,081 --> 00:18:02,791 जब तुम इतने भावुक होते हो कि बात नहीं कर सकते, तो गाना गाते हो। 301 00:18:02,875 --> 00:18:04,626 जब तुम इतने भावुक होते हो कि बात नहीं कर सकते, तो डांस करते हो। 302 00:18:04,710 --> 00:18:06,503 जब इतने भावुक हो कि डांस नहीं कर सकते, तो क्या होता है? 303 00:18:06,587 --> 00:18:08,005 तो वापस बात कर सकते हैं? 304 00:18:08,088 --> 00:18:10,090 क्योंकि मुझे लगता है कि इस वक़्त मेरा वही हाल है। 305 00:18:10,174 --> 00:18:12,843 देखो, कोई तो दूसरा रास्ता होगा। तुम म्यूज़िकल के बारे में जानती हो। 306 00:18:12,926 --> 00:18:15,721 मेरे लिए कोई टिप? जैसे मैं किस म्यूज़िकल में हूँ। 307 00:18:16,805 --> 00:18:20,267 मेरे अंदर संघर्ष चल रहा है, तुम्हारी मदद ना करने की चाह 308 00:18:20,350 --> 00:18:23,520 और तुम्हें अपना ज्ञान दिखाने की चाह के बीच। 309 00:18:24,813 --> 00:18:26,190 हद है। ठीक है। 310 00:18:26,273 --> 00:18:30,110 वह एक टीचर है जिसके साथ एक छोटा बच्चा है। यह तो एकदम "म्यूज़िक मैन" जैसा है। 311 00:18:30,194 --> 00:18:31,486 और मैं उसमें क्या बना होऊँगा? 312 00:18:31,570 --> 00:18:34,948 हेरल्ड हिल। नैतिक रूप से दिशाहीन आत्मकामी जिसे ख़ुद को बदलने की ज़रूरत है। 313 00:18:35,032 --> 00:18:36,700 -ठीक है। -या "किंग एंड आई" हो सकता है। 314 00:18:36,783 --> 00:18:38,827 -उसमें मैं... -नैतिक रूप से दिशाहीन आत्मकामी 315 00:18:38,911 --> 00:18:39,912 जिसे ख़ुद को बदलने की ज़रूरत है। 316 00:18:39,995 --> 00:18:42,414 अच्छा, अब मुझे लग रहा है कि यह तो तुम्हारी मेरे बारे में राय है। 317 00:18:42,497 --> 00:18:44,458 -तुम्हें गाना गाना होगा, जॉश। -नहीं गाने वाला। 318 00:18:44,541 --> 00:18:47,419 तो म्यूज़िक मैन ने टीचर का दिल जीतने के लिए म्यूज़िकल में क्या किया था? 319 00:18:48,086 --> 00:18:50,547 -उसने उसके छोटे भाई को एक ट्रम्पिट दिया। -क्यों? 320 00:18:51,089 --> 00:18:53,759 क्यों "शिपूपी"? पता नहीं। तुम्हें पूरी कहानी जाननी है? 321 00:18:53,842 --> 00:18:55,135 -तुम्हारे पास कितना समय है? -रहने दो। 322 00:18:55,219 --> 00:18:56,428 ट्रम्पिट। छोटा भाई। समझ गया। 323 00:18:56,512 --> 00:18:58,639 -मुझे लगता है इससे थोड़ा ज़्यादा है। 324 00:18:58,722 --> 00:19:00,349 -नर्स मलिस्सा! -मैं डॉक्टर हूँ। 325 00:19:00,432 --> 00:19:02,059 लगता है मेरा प्रसव शुरू हो गया है! 326 00:19:02,142 --> 00:19:03,769 अच्छा। अंदर आ जाओ। आओ करते हैं। 327 00:19:03,852 --> 00:19:05,687 -पर डॉक् लोपेज़... -भाड़ में गए डॉक् लोपेज़। 328 00:19:05,771 --> 00:19:07,147 इस मेज़ पर लेट जाओ। 329 00:19:12,402 --> 00:19:13,403 अच्छा। 330 00:19:13,487 --> 00:19:15,030 तुम क्या कर रहे हो? 331 00:19:15,113 --> 00:19:16,281 मुझे लगा तुम्हारी मदद कर दूँ। 332 00:19:17,741 --> 00:19:19,284 हाँ, ठीक है। 333 00:19:30,546 --> 00:19:31,755 कमाल हो गया। 334 00:19:32,881 --> 00:19:34,758 -तुमने कमाल कर दिया। -नहीं। 335 00:19:34,842 --> 00:19:36,885 -सच में कमाल कर दिया। -अच्छा, हाँ। 336 00:19:36,969 --> 00:19:40,097 पर सच कहूँ, मेरा मतलब, म्यूज़िकल में होने के कारण काफ़ी आसान रहा। 337 00:19:40,180 --> 00:19:42,850 पहली बार है कि बच्चा एकदम सूखा पैदा हुआ। 338 00:19:42,933 --> 00:19:44,017 हाँ, अजीब बात थी। 339 00:19:44,601 --> 00:19:47,145 पर तुम्हारी मदद अच्छी रही, तो शुक्रिया। 340 00:19:47,980 --> 00:19:49,356 मुझे मदद करके ख़ुशी हुई। 341 00:19:52,109 --> 00:19:54,361 बेहतर होगा तुम जाकर वह ट्रम्पिट ढूँढ लो। 342 00:19:55,737 --> 00:19:56,947 हाँ। सही कहा। 343 00:19:58,198 --> 00:19:59,324 तो, गुड लक। 344 00:20:00,492 --> 00:20:02,578 -तुम्हें भी गुड लक। -शुक्रिया। 345 00:20:25,684 --> 00:20:28,812 जन्म प्रमाण पत्र नाम: फ्रेडी जूनियर 346 00:20:29,813 --> 00:20:31,148 क्या मैंने जो सुना वह सच है? 347 00:20:31,231 --> 00:20:33,817 क्या तुमने मेरे आदेशों के ख़िलाफ़ नैंसी का प्रसव करवाया? 348 00:20:33,901 --> 00:20:35,611 हाँ, क्योंकि मैं एक डॉक्टर हूँ। 349 00:20:35,694 --> 00:20:39,489 हाँ। और आपको पता है डॉक्टरों को क्या करना चाहिए? 350 00:20:39,573 --> 00:20:40,824 लोगों की मदद। 351 00:20:40,908 --> 00:20:42,284 तुम्हें ऐसा करने का कोई हक़ नहीं था। 352 00:20:42,367 --> 00:20:44,953 यह मेरा काम है और मैं नियम बनाता हूँ। 353 00:20:45,037 --> 00:20:47,706 जिससे याद आया, यह ट्यूब मेरे माता-पिता के मेज़ पर कैसे जा पहुँची? 354 00:20:47,789 --> 00:20:48,999 मैंने उन्हें दी थी। 355 00:20:49,625 --> 00:20:53,045 तुम्हारी कोई सीमा नहीं। कोई मर्यादा नहीं। 356 00:20:55,255 --> 00:20:57,674 मेरी कोई मर्यादा नहीं? 357 00:20:57,758 --> 00:21:00,260 आपने एक ज़रूरतमंद औरत का इलाज करने से इनकार कर दिया। 358 00:21:00,344 --> 00:21:04,223 माफ़ कीजिए। मुझे परवाह नहीं आप कितने भी आकर्षक हों। 359 00:21:04,306 --> 00:21:06,350 आप बस ग़लत हैं। नैंसी के बारे में, 360 00:21:06,433 --> 00:21:08,393 अपने माता-पिता, हर चीज़ के बारे में। 361 00:21:08,477 --> 00:21:11,647 अगर आपके माता-पिता को सेक्स करना है, तो उन्हें सेक्स करने दें। 362 00:21:11,730 --> 00:21:13,398 असल में, पता है? 363 00:21:13,941 --> 00:21:16,944 मैं आपके माता-पिता को सेक्स के लिए ही प्रोत्साहित नहीं करती रहूँगी, 364 00:21:17,027 --> 00:21:19,947 बल्कि उन्हें ऐसे तरीके सिखाऊँगी कि वो अपने जीवन में बढ़िया सेक्स कर सकें। 365 00:21:20,030 --> 00:21:21,740 काम-सूत्र की हर मुद्रा। 366 00:21:21,823 --> 00:21:24,576 लुत्फ़ के लिए लुत्फ़। 367 00:21:24,660 --> 00:21:29,790 और अंत में, आपके होने के बावजूद, वो सच में ख़ुश रह सकेंगे। 368 00:21:32,626 --> 00:21:35,838 हम आज यहाँ वृद्ध डॉक् लोपेज़ को 369 00:21:35,921 --> 00:21:37,339 अलविदा कहने के लिए एकत्रित हुए हैं, 370 00:21:37,422 --> 00:21:40,050 जो हमें इस हफ़्ते अचानक छोड़ गए 371 00:21:40,133 --> 00:21:42,970 एक ऐसी क्रिया में संलिप्त होने के कारण जिसे कहते हैं 372 00:21:43,053 --> 00:21:44,596 "ईजिपशियन हकलबक"। 373 00:21:45,889 --> 00:21:48,267 हम सबको दुख का अनुभव ज़रूर हो रहा है, 374 00:21:48,350 --> 00:21:51,979 पर ऐसा लगता है कि लोपेज़ परिवार ने उनके हिस्से से कहीं ज़्यादा ही सहा है। 375 00:21:52,938 --> 00:21:55,649 दो साल पहले की ही बात है, मैं यहाँ होर्हे की प्रिय पत्नी, नोर्मा को 376 00:21:55,732 --> 00:21:58,277 श्रद्धांजलि दे रहा था। 377 00:22:00,195 --> 00:22:03,740 तो, हम क्या कर सकते हैं जब ईश्वर हम पर ऐसी विपत्ति डाल दें? 378 00:22:04,950 --> 00:22:08,537 जब प्रभु का प्रेम हमसे इतनी दूर हो? 379 00:22:09,705 --> 00:22:12,291 और उम्मीद इतने फ़ासले पर? 380 00:22:15,002 --> 00:22:16,628 -हेलो। -हेलो। 381 00:22:17,754 --> 00:22:19,006 तुम ठीक हो? 382 00:22:19,089 --> 00:22:20,382 यह मेरी ग़लती से हुआ। 383 00:22:20,465 --> 00:22:24,845 मैंने ही उन्हें अपना कामुक कौशल बढ़ाने को कहा था। 384 00:22:24,928 --> 00:22:26,889 वजह चाहे कोई भी होती, उन्हें दिल का दौरा पड़ना ही था। 385 00:22:26,972 --> 00:22:28,849 तुम जानती हो, है ना? वह बस सोया पड़ा था। 386 00:22:28,932 --> 00:22:30,809 -एक विद्वान ने एक बार कहा था... -शायद। 387 00:22:32,603 --> 00:22:34,188 तो, यह है तुम्हारा डॉक्टर, हुँह? 388 00:22:34,271 --> 00:22:37,649 अपनी उम्र के हिसाब से यह कोई इतना भी ज़्यादा आकर्षक नहीं। 389 00:22:38,567 --> 00:22:40,485 तुम्हारा स्कूल टीचर के साथ कैसा चल रहा है? 390 00:22:40,569 --> 00:22:42,487 ट्रम्पिट कहीं भी नहीं मिल रहा। 391 00:22:42,571 --> 00:22:45,115 मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा ट्रम्पिट से उसे मुझसे प्यार कैसे हो जाएगा। 392 00:22:45,199 --> 00:22:48,118 देखो, म्यूज़िकल में रोमांस हमेशा तर्कसंगत नहीं होता। ठीक है? 393 00:22:48,202 --> 00:22:50,787 इसीलिए तो वो गानों में कहानियाँ सुनाते हैं। 394 00:22:50,871 --> 00:22:52,080 मैं गाने नहीं वाला। 395 00:22:52,164 --> 00:22:55,167 क्या हम सच में अपने जीवन को पूरी तरह जी रहे हैं? 396 00:22:56,710 --> 00:22:59,379 क्या हममें इतनी हिम्मत है कि हमेशा अपनी इच्छाएँ पूरी करना चाहें? 397 00:23:00,339 --> 00:23:03,842 और क्या हम उन सब चीज़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो हमें ईश्वर ने बख्शी हैं? 398 00:23:03,926 --> 00:23:07,221 इनकी बात में दम है, हुँह? अपनी इच्छाएँ पूरी करने के बारे में। 399 00:23:08,472 --> 00:23:11,892 मैं करना चाहूँगा। हाँ। पर... 400 00:23:11,975 --> 00:23:16,063 क्योंकि पृथ्वी पर हमारा यह बसेरा ईश्वर की एक सौगात है। 401 00:23:17,022 --> 00:23:20,567 और वह नहीं चाहेंगे कि हम इसका एक पल भी जाया करें। 402 00:23:22,694 --> 00:23:23,904 पता है? 403 00:23:24,988 --> 00:23:25,989 तुम सही बोल रही हो। 404 00:23:26,073 --> 00:23:29,701 एक विद्वान ने एक बार कहा था, "सितारे हमेशा चमकते हैं... 405 00:23:30,702 --> 00:23:33,622 -पर केवल रात को"... -अरे, नहीं। मेरा मतलब अभी नहीं था। 406 00:23:33,705 --> 00:23:36,542 पादरी, मुझे कुछ कहना है। 407 00:23:36,625 --> 00:23:37,918 बेशक़, मेयर जनाब। 408 00:23:41,296 --> 00:23:42,756 पादरी सही कह रहे हैं। 409 00:23:43,465 --> 00:23:46,969 जीवन अनमोल है, और हमें इसका एक पल भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। 410 00:23:48,720 --> 00:23:49,805 तो... 411 00:23:50,514 --> 00:23:53,934 मैं कई सालों से कुछ कहना चाह रहा हूँ... 412 00:23:55,018 --> 00:23:56,603 पर कभी हिम्मत ही नहीं हुई। 413 00:23:58,397 --> 00:23:59,398 फ्लोरेंस, 414 00:24:00,148 --> 00:24:02,568 मेरी जान, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूँ। 415 00:24:04,069 --> 00:24:05,070 पर... 416 00:24:06,655 --> 00:24:09,157 मैं समलैंगिक हूँ। 417 00:24:11,535 --> 00:24:12,744 क्या? 418 00:24:14,913 --> 00:24:19,960 मैं हूँ समलैंगिक 419 00:24:20,043 --> 00:24:25,340 यह अब नहीं है नाटक की पटकथा 420 00:24:25,424 --> 00:24:27,801 मर्दों पर छिड़कता हूँ जान मैं 421 00:24:28,427 --> 00:24:32,890 तुम जैसे मर्दों पर नहीं, तुम हो नीरस 422 00:24:34,099 --> 00:24:41,064 पर मैं हूँ समलैंगिक 423 00:24:47,446 --> 00:24:48,864 फ्लोरेंस, रुको! 424 00:25:00,792 --> 00:25:03,462 -हेलो, कार्सन। -हेलो, डॉ. स्किनर। 425 00:25:03,545 --> 00:25:05,255 तुम्हारे लिए कुछ लाया हूँ। 426 00:25:07,382 --> 00:25:08,383 यह क्या है? 427 00:25:08,467 --> 00:25:09,593 यह कज़ू है। 428 00:25:09,676 --> 00:25:12,221 और जानता हूँ तुम्हें शायद ट्रम्पिट अच्छा लगता, पर शहर में वो मिल नहीं रहे। 429 00:25:12,304 --> 00:25:13,764 और इसके अलावा, कज़ू काफ़ी बेहतर होता है 430 00:25:13,847 --> 00:25:16,266 क्योंकि तुम्हें ना इसे सीखने की ज़रूरत है ना ही अभ्यास करने की। 431 00:25:16,350 --> 00:25:18,560 बस इसमें गुनगुनाओ और संगीत बजने लगता है। 432 00:25:23,398 --> 00:25:25,359 दूसरे बच्चे बस मेरा मज़ाक उड़ाएँगे। 433 00:25:26,109 --> 00:25:29,488 -तुम ऐसा क्यों बोल रहे हो? -क्योंकि वो हमेशा मेरा मज़ाक उड़ाते हैं। 434 00:25:29,571 --> 00:25:32,574 मैं तो क्लास से बाहर ही हूँ। लगता है मैं उन जैसा नहीं। 435 00:25:35,160 --> 00:25:36,495 जानता हूँ तुम्हें कैसा महसूस होता है, यार। 436 00:25:37,162 --> 00:25:38,622 -अच्छा? -बेशक़। 437 00:25:38,705 --> 00:25:41,166 जब मैं डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था, मैं भी सबसे अलग था। 438 00:25:41,250 --> 00:25:43,544 मेरे पूरे ग्रुप में मुझ जैसा कोई नहीं था। 439 00:25:43,627 --> 00:25:46,922 और सच कहूँ, कई बार मैं काफ़ी अकेला हो जाता था। 440 00:25:47,005 --> 00:25:49,258 पर पता है मैंने क्या किया? मैंने कहा, "भाड़ में जाओ।" 441 00:25:49,341 --> 00:25:50,509 "भाड़ में जाओ"? 442 00:25:52,970 --> 00:25:56,306 मुझे एहसास हुआ कि उनकी सोच से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। 443 00:25:56,390 --> 00:25:58,392 फ़र्क पड़ता है तो बस मेरी सोच से। 444 00:25:58,475 --> 00:26:01,270 और इसलिए, मैंने मेहनत की, मैं डॉक्टर बना 445 00:26:01,353 --> 00:26:03,355 और अब मेरे हज़ारों दोस्त हैं। 446 00:26:03,981 --> 00:26:07,526 कार्मेलो एंथनी भी, जो एक मशहूर बास्केटबाल खिलाड़ी है, 447 00:26:07,609 --> 00:26:11,822 जिसका घुटना मैंने एक बार ठीक किया था और उसने मुझे मैच में अच्छी सीटें दिलवाईं। 448 00:26:11,905 --> 00:26:15,409 और उन सीटों की एक टिकट, 2,500 डॉलर की होती है। 449 00:26:15,492 --> 00:26:17,703 -वाह! -बिल्कुल। तो, चलो। 450 00:26:18,912 --> 00:26:19,913 बजाकर देखो। 451 00:26:25,878 --> 00:26:27,087 सही। 452 00:26:30,340 --> 00:26:32,467 वाह! मैंने बजाया! मैंने गाना बजाया! 453 00:26:33,260 --> 00:26:36,180 -दीदी! दीदी! दीदी! -हाँ? 454 00:26:36,263 --> 00:26:38,891 डॉ. स्किनर ने मुझे सबसे कमाल की चीज़ दी है! 455 00:26:38,974 --> 00:26:41,518 कज़ू! देखो, मैं गाना बजा सकता हूँ! 456 00:26:46,690 --> 00:26:48,066 यह तो कमाल है! 457 00:26:52,571 --> 00:26:53,780 अरे, बाप रे, कामयाब रहा। 458 00:27:07,920 --> 00:27:08,921 डॉक्टर? 459 00:27:11,089 --> 00:27:12,090 आप ठीक हैं? 460 00:27:13,634 --> 00:27:17,846 अरे, मलिस्सा। सॉरी, मैं बस यहाँ कुछ सोच रहा था। 461 00:27:18,889 --> 00:27:20,140 आज का दिन भी क्या दिन था। 462 00:27:21,266 --> 00:27:24,061 मुझे आपकी बीवी के बारे में पता नहीं था। 463 00:27:24,144 --> 00:27:27,439 मुझे बेहद अफ़सोस है। आप उनसे बहुत प्यार करते होंगे। 464 00:27:28,398 --> 00:27:30,192 हाँ, बहुत प्यार करता था। 465 00:27:30,275 --> 00:27:34,571 और मैं चाहती हूँ आपको बता दूँ कि मुझे आपके पिताजी का बेहद अफ़सोस है। 466 00:27:35,364 --> 00:27:38,033 मुझे लगता है कि अगर मैंने नहीं कहा होता, तो वह अब भी हमारे साथ होते। 467 00:27:38,116 --> 00:27:40,869 अरे, नहीं। मलिस्सा, ख़ुद को इल्ज़ाम मत दो। 468 00:27:40,953 --> 00:27:42,329 कभी नहीं। 469 00:27:42,412 --> 00:27:46,416 तुम्हारी वजह से, उनके आख़िरी पल ख़ुशी से भरपूर थे। और प्यार से। 470 00:27:47,751 --> 00:27:49,878 मेरी वजह से नहीं। नहीं। 471 00:27:49,962 --> 00:27:52,840 मैं डॉ. होर्हे सेबेस्टियन फ्रेडरिको लोपेज़ हूँ, 472 00:27:52,923 --> 00:27:56,218 एक पूर्णतावादी जो नियंत्रण करना चाहता है, लोग जैसे हैं, उन्हें वैसे नहीं रहने देता। 473 00:27:56,301 --> 00:27:59,304 मुझे अपने आप से नफ़रत है। मुझे नफ़रत है। 474 00:27:59,388 --> 00:28:03,934 ख़ैर, मेरा मतलब उन गुणों के कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं। 475 00:28:04,017 --> 00:28:05,602 मैं ख़ुद से यही कहता था। 476 00:28:05,686 --> 00:28:08,689 और इस बीच, मैं जिन्हें प्यार करता था, उन्हीं लोगों का जीवन दयनीय बना रहा था। 477 00:28:09,731 --> 00:28:13,527 पर फिर तुम आई, मेरे खिलाफ़ खड़ी हुई, अपने विचार व्यक्त किए। 478 00:28:13,610 --> 00:28:16,071 हाँ, शुरू में मुझे उससे बहुत नफ़रत हुई, 479 00:28:16,154 --> 00:28:17,573 पर अब मुझे एहसास हुआ है... 480 00:28:18,907 --> 00:28:20,158 कि तुम सही थी। 481 00:28:20,784 --> 00:28:23,620 और मैं ग़लत था। हर चीज़ के बारे में। 482 00:28:23,704 --> 00:28:27,833 मुझसे इससे ज़्यादा सेक्सी बात आज तक किसी ने नहीं की। 483 00:28:27,916 --> 00:28:30,252 तुमने मुझे बदल दिया है, मलिस्सा। 484 00:28:31,503 --> 00:28:32,504 शुक्रिया। 485 00:28:38,760 --> 00:28:40,304 यह कैसे काम करता है? 486 00:28:43,015 --> 00:28:44,016 कुछ पता चला? 487 00:28:45,517 --> 00:28:46,518 नहीं। 488 00:28:48,437 --> 00:28:50,522 मैं एक तरह से सबसे बुरा हैंडीमैन हूँ। 489 00:28:50,606 --> 00:28:52,232 एक हफ़्ते से यहाँ हूँ, कुछ ठीक नहीं किया। 490 00:28:52,316 --> 00:28:53,483 कार्सन के सिवाय। 491 00:28:54,318 --> 00:28:56,320 उसकी मदद करने के लिए शुक्रिया। 492 00:28:57,196 --> 00:29:00,866 उसके लिए माँ-बाप के बिना जीना काफ़ी मुश्किल रहा है। 493 00:29:01,491 --> 00:29:04,161 मैंने जीवन की ज़रूरी चीज़ों से उसकी पहचान करवाने की कोशिश की है। 494 00:29:04,244 --> 00:29:09,041 पता है, दया, निष्ठा, कि कोई तीसरी चीज़ तो होनी चाहिए। 495 00:29:09,124 --> 00:29:12,211 पर साफ़ है कि मैंने उसे बहुत सी चीज़ों से वंचित रखा है। 496 00:29:12,294 --> 00:29:13,837 सुनो, ख़ुद को इल्ज़ाम मत दो। 497 00:29:13,921 --> 00:29:16,465 वह बहुत अच्छा बच्चा है, और उसकी वजह तुम हो। 498 00:29:16,548 --> 00:29:18,383 इस शहर के बहुत से लोग असहमत होंगे। 499 00:29:18,467 --> 00:29:19,718 उनकी सोच की किसे परवाह है? 500 00:29:20,552 --> 00:29:22,387 उन सबको मिला दो तो भी तुम उनसे बेहतर हो। 501 00:29:25,057 --> 00:29:26,934 जॉश स्किनर। 502 00:29:27,017 --> 00:29:29,478 मैंने जो सोचा था तुम वैसे नहीं हो। 503 00:29:31,522 --> 00:29:32,606 डॉक्टर? 504 00:29:32,689 --> 00:29:35,609 मलिस्सा, आज मेयर ने जो किया उससे मुझे प्रेरणा मिली है। 505 00:29:36,860 --> 00:29:40,572 जानता हूँ यह अचानक हो रहा है, पर मैं एक पल और नहीं गंवाना चाहता। 506 00:29:41,365 --> 00:29:46,870 भूल रहा हूँ मैं अचानक 507 00:29:47,538 --> 00:29:53,126 मेरे दिमाग़ में उछलकूद कर रहे सारे विचारों को 508 00:29:53,210 --> 00:29:58,131 तैयारी करनी है मुझे शादी की अचानक 509 00:29:58,799 --> 00:30:04,346 हालांकि जानता हूँ यह है एकदम पागलपन 510 00:30:05,013 --> 00:30:10,018 इसे समझाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं 511 00:30:10,936 --> 00:30:16,149 क्या और कहाँ और क्यों और कब और कैसे 512 00:30:16,859 --> 00:30:22,364 बस जानता हूँ मैं अचानक चाहता हूँ मैं तुम्हें 513 00:30:23,031 --> 00:30:29,955 और बस अब यही है जो मायने रखता है अचानक 514 00:30:31,164 --> 00:30:34,501 -एम्मा... -अगर लग रहा है कि अचानक हो रहा है, तो है। 515 00:30:35,335 --> 00:30:37,671 पर आज अंत्येष्टि में जो हुआ, 516 00:30:37,754 --> 00:30:40,924 उसके बाद ठीक नहीं होगा अगर मैंने नहीं बताया। 517 00:30:41,508 --> 00:30:46,763 लगता है मैं नहीं हूँ टीचर अचानक 518 00:30:47,389 --> 00:30:51,935 और मुझे सीखना है अभी बहुत कुछ 519 00:30:53,061 --> 00:30:58,567 बुलाना चाहती हूँ किसी उपदेशक को अचानक 520 00:30:58,650 --> 00:31:03,739 और ऐसे विचारों को ही थी मैं ठुकराती 521 00:31:04,781 --> 00:31:10,120 इसे समझाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं 522 00:31:10,662 --> 00:31:15,959 क्या और कहाँ और क्यों और कब और कैसे 523 00:31:16,752 --> 00:31:22,758 बस जानती हूँ मैं अचानक चाहती हूँ मैं तुम्हें 524 00:31:22,841 --> 00:31:29,431 और बस अब यही है जो मायने रखता है अचानक 525 00:31:59,002 --> 00:32:04,758 इसे समझाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं 526 00:32:04,842 --> 00:32:10,514 क्या और कहाँ और क्यों और कब और कैसे 527 00:32:11,390 --> 00:32:17,938 बस जानता हूँ मैं अचानक चाहता हूँ मैं तुम्हें 528 00:32:18,605 --> 00:32:23,902 और बस अब यही है जो मायने रखता है 529 00:32:23,986 --> 00:32:27,239 अब 530 00:32:48,927 --> 00:32:52,806 -जब तुम्हें करना हो कोई काम -जब तुम्हें करना हो कोई काम 531 00:32:52,890 --> 00:32:56,226 -तो कोशिश करो पूरा दिल लगाकर -तो कोशिश करो पूरा दिल लगाकर 532 00:32:56,310 --> 00:32:57,686 जीवन की अथाह ख़ुशियाँ 533 00:32:57,769 --> 00:32:59,563 -मिलती हैं उन लड़के-लड़कियों को -लड़के-लड़कियों को 534 00:32:59,646 --> 00:33:03,233 -जो अंजाम देते हैं जो वो करते हैं शुरू -श-उ-र-ऊ! 535 00:33:03,317 --> 00:33:10,032 तो यह रही एक अच्छी सलाह जो देने को मैं हूँ मजबूर 536 00:33:10,115 --> 00:33:14,912 तुम्हें हमेशा कोशिश करनी चाहिए पूरा मन लगाकर 537 00:33:50,989 --> 00:33:53,534 तो यह रही एक अच्छी सलाह 538 00:33:53,617 --> 00:33:56,036 जो देने को मैं हूँ मजबूर 539 00:33:56,119 --> 00:33:58,622 तुम्हें हमेशा करनी चाहिए अपनी पूरी कोशिश 540 00:33:58,705 --> 00:34:01,124 चाहे जीवन ले तुम्हारा इम्तहान 541 00:34:01,208 --> 00:34:05,838 तुम्हें हमेशा करनी चाहिए अपनी पूरी कोशिश 542 00:34:05,921 --> 00:34:07,172 पूरा मन 543 00:34:07,256 --> 00:34:10,759 -लगाकर -ल-गा-क-र! 544 00:34:10,842 --> 00:34:12,844 उपशीर्षक अनुवादक: मोनिका सराफ़